कभी बाइक को स्कार्पियो बताकर तो कभी कार को बाइक बताकर चालान काटने के लिए चर्चाओं में रहने वाली ट्रैफिक पुलिस अब एक ऑटो को लेकर चर्चा में है। वाराणसी में ऑटो चालक का हेलमेट न पहनने के आरोप में चालान किया गया है।
परेशान ऑटो चालक को समझ में नहीं आ रहा है कि वह अपनी व्यथा किसे सुनाए। हुकुलगंज निवासी राजू विश्वकर्मा ऑटो चलाता है। ट्रैफिक पुलिस की ओर से चौकाघाट में राजू का चालान हेलमेट न पहनने के आरोप में किया गया है।
इसे लेकर राजू पशोपेश में है और उसका कहना है कि क्या हेलमेट पहन कर ऑटो चलाना होगा। हालांकि इस संबंध में एसपी ट्रैफिक श्रवण कुमार सिंह की ओर से पहले ही स्पष्ट किया जा चुका है कि जिसे भी इस तरह की शिकायत हो वह सीधे उनसे मिले। समस्या का समाधान कर गलती करने वाले ट्रैफिक पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।