फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: काशी में 20 प्रमुख चौराहों पर बनेगी यातायात निगरानी कमेटी, पुलिस आयुक्त ने बैठक कर की चर्चा

Mon, 12 Jan 2026 02:07 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: पुलिस आयुक्त ने यातायात से जुड़ी समस्याओं को लेकर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान यातायात जाम और अतिक्रमण की समस्या के त्वरित समाधान के लिए शहर के 20 प्रमुख चौराहों पर निगरानी समितियां गठित करने पर सहमति बनी।
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी शहर में सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए रविवार को पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में यातायात से जुड़ी समस्याओं, सुझावों और पहले लागू व्यवस्थाओं की प्रभावशीलता पर चर्चा हुई।

विज्ञापन


व्यापारियों ने मैदागिन से गोदौलिया तक बनाए गए नो-व्हीकल जोन की सराहना करते हुए इसे आमजन और श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। यातायात जाम और अतिक्रमण की समस्या के त्वरित समाधान के लिए रथयात्रा, मालवीय चौराहा, साजन तिराहा, मलदहिया, गोदौलिया, मैदागिन, कोतवाली समेत शहर के 20 प्रमुख चौराहों पर 5-5 सदस्यीय यातायात निगरानी समितियां गठित करने पर सहमति बनी।

ये समितियां जाम, अवैध पार्किंग, अतिक्रमण, जुआ और अन्य अनैतिक गतिविधियों की जानकारी पुलिस को देंगी। साथ ही शहर की पार्किंग समस्या के समाधान के लिए उपयुक्त वैकल्पिक पार्किंग स्थलों के सुझाव भी मांगे गए। पुलिस आयुक्त ने व्यापारियों से कहा कि वे अतिक्रमण न करें और ग्राहकों को भी यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें