इस समस्या से निजात दिलाने के लोग आए दिन स्थानीय व्यवसायी गुहार लगा रहे थे। व्यवसायियों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने लोगों के साथ बैठक की। इसमें प्राइवेट वाहनों को नगर के बाहर खड़ा कराने का निर्देश कोतवाली पुलिस को दिया है। साथ में नगर के व्यापारियों से अपील की है कि सड़क के फुटपाथ पर व्यवसायी अपनी दुकान न लगाएं। जिससे आवागमन सुचारू रूप से चल सके। बैठक में ईओ दिनेश यादव, प्रदीप जायसवाल, मंटू चौरसिया, मकसूद हसन, शेखर साहू, विवेक अस्थाना, अखिलेश यादव, श्याम जी गुप्ता, लालचंद यादव, घनश्याम जायसवाल, चंदन मोदनवाल आदि उपस्थित रहे।