उधर, परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के साथ ढाबा मालिक सहित चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। साथ ही सीसीटीवी फुटेज से वारदात के एक-एक पहलू को खंगालना शुरु कर दिया था। कोतवाल विमल कुमार मिश्रा ने बताया कि नामजद ढाबा मालिक दीपक सिंह, राजकुमार सिंह, प्रवीण सिंह एवं अब्दुल कादिर को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। वहीं अन्य अज्ञात आरोपियों को फुटेज के आधार पर चिह्नित किया जा रहा है। जल्द ही इन्हें भी दबोच लिया जाएगा।