निर्माण कार्य पूरा कराने के लिए राज्य सेतु निगम ने पूरी तैयारी कर ली है। मार्च तक काम पूरा कराएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों शिलान्यास होने के बाद भी आरओबी निर्माण का कार्य में थोड़ी बाधा इसलिए आई क्योंकि इस रूट पर रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण व विद्युतीकरण का कार्य हो रहा था। अब यह काम पूरा हो गया है। सर्विस रोड के लिए पटरी आदि पर अस्थाई कब्जे को हटाया गया है।
एक नजर में आरओबी
- 50 करोड़ निर्माण की लागत
- 14 पिलर आरओबी में
- 680 मीटर लंबाई
- 24 मीटर निर्माण कार्य रेलवे ने कराया
- 96 प्रतिशत अब तक काम
- 4 प्रतिशत काम बचा।
आशापुर आरओबी का निर्माण कार्य 96 प्रतिशत पूरा हो गया है। केवल रिटेनिंग वॉल का निर्माण कार्य बचा है, जिसके लिए शासन से 12 करोड़ रुपये की मांग की गई है। मार्च में यह पूरी तरीके से बनकर तैयार हो जाएगा। -रोहित मिश्र, परियोजना प्रबंधक राज्य सेतु निगम