सूजाबाद पड़ाव चौराहे से किसी भी प्रकार के चार और तीन पहिया वाहन राजघाट की तरफ नहीं जाएंगे। इन वाहनों को पड़ाव व रामनगर की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। गोलगड्डा तिराहे से नमो घाट की तरफ किसी भी प्रकार के चार पहिया वाहन नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को लकड़मंडी की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें; ध्यान दें: काशी में घाटों की ओर नहीं जाएंगी दूसरे जिलों की गाड़ियां, पार्किंग में खड़ी कराई जाएंगी गाड़ियां
अस्सी और रविदास घाट के लिए डायवर्जन प्लान
एडीसीपी यातायात ने बताया कि बैंक ऑफ बड़ौदा तिराहा से अस्सी की तरफ किसी भी प्रकार के चार पहिया वाहन नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को रविदास गेट की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। नगवा चौराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को रविदास घाट, अस्सी घाट की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को ट्रॉमा सेंटर की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। पद्मश्री चौराहे से किसी भी प्रकार के वाहन को अस्सी की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को रविन्द्रपुरी की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
यातायात असुविधा पर डायल करें हेल्पलाइन नंबर
शहरवासियों से अपील है कि यातायात नियमों का पालन करें व निर्धारित पार्किंग स्थल में वाहन पार्क करें और किसी भी असुविधा की स्थिति में ट्रैफिक कंट्रोल हेल्पलाइन नंबर 7317202020 और ट्रैफिक कंट्रोल रूम 7839856994 पर संपर्क करें।