एएसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के तरकापुर निवासी वारिस छह फरवरी 2025 को नाबालिग लड़की को भगाकर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेजा गया था। नौ जून को वह जमानत पर बाहर आया था। शनिवार की रात युवक पर चाकू से हमला कर दिया।
इसे भी पढ़ें; तेज रफ्तार का कहर: पिकअप की टक्कर से बाइक सहित दूर जा गिरा शिक्षक, हादसे में हुई मौत; परिवार में मचा कोहराम
इलाज के लिए भाजपा नेताओं से हुई बहस
घायल मनीष को लेकर मंडलीय अस्पताल के इमरजेंसी में जब लोग पहुंचे तो वहां इलाज में लापरवाही बरतने पर भाजपा नेता आक्रोशित हो गए। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों से बहस हो गई। आरोप था कि घायल के चेहरे आदि पर लगे खून को साफ न कर रुई दे दिया गया। स्वास्थ्यकर्मियों ने कहा कि इससे साफ कर लिजिए। इसके अलावा कंबल भी नहीं मिला। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।
नगर के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा ने रविवार को मनीष गौड़ के घर जाकर मुलाकात की। नगर विधायक ने कहा कि घटना के बारे में जानकारी मिलने पर एसएसपी से बात की गई है। एसएसपी ने कहा है कि जैसे कटरा कोतवाली क्षेत्र में हुई घटना में कार्रवाई हुई है, उसी तरह से इस मामले में भी पुलिस कार्रवाई करेगी।
क्या बोले अधिकारी
इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पीड़ित मनीष का बयान लिया गया। बयान में मनीष ने बताया कि वारिस अपनी बहन से शादी के लिए धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था, न मानने पर हमला किया। धर्म परिवर्तन की धारा बढ़ाई गई है। -नितेश सिंह, एएसपी सिटी