फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में आज 9 घंटे का डायवर्जन: नवरात्र और सीएम योगी के आगमन पर बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

Sat, 02 Apr 2022 11:13 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी शहर में  आज दोपहर दो बजे से रात 10 बजे तक ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। ऐसे में  घर से निकलने से पहले ट्रैफिक डायवर्जन के बारे में जान लें। 
विज्ञापन
वाराणसी में आज दो बजे से कई मार्ग रहेंगे बंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवरात्र और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वाराणसी आगमन को देखते हुए आज शहर में नौ घंटे तक ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा। दोपहर दो बजे से रात दस बजे तक ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा बाबा कालभैरव मंदिर और बाबा श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में दर्शन पूजन किया जाएगा।

विज्ञापन


एडीसीपी ट्रैफिक डीके पुरी के अनुसार जेपी मेहता तिराहे, सर्किट हाउस से भोजूबीर की तरफ आने वाले वाहनों को सेंट्रल जेल की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। अंबेडकर चौराहे से गोलघर कचहरी की तरफ आने वाले वाहनों को जेपी मेहता की तरफ और पुलिस लाइन चौराहे से गोलघर कचहरी की तरफ आने वाले वाहनों को अर्दली बाजार तिराहे की तरफ निकाला जाएगा।

तेलिया बाग तिराहे से चौकाघाट चौराहे की तरफ जाने वाहनों को मरीमाई अंधरापुल की तरफ डायवर्ट करते हुए मरीमाई अंधरापुल होकर अपने गंतव्य को जाएंगे। चौकाघाट चौराहा की तरफ वाहनों को नदेसर की तरफ निकाला जाएगा, जो नदेसर कचहरी होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

लहुराबीर चौराहे से अमर उजाला तिराहे की तरफ आने वाले वाहनों को जयसिंह चौराहे की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। कबीरचौरा से लहुराबीर चौराहे की तरफ जाने वाले वाहनों को पियरी चौकी की तरफ डायवर्ट किया जाएगा, जो बेनिया होकर जा सकेंगे।

मैदागिन चौराहा से लहुराबीर चौराहा व थाना चौक की तरफ जाने वाले वाहनों को विशेेश्वरगंज व हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज की तरफ डायवर्ट किया जाएगा, जो विशेश्वरगंज व हरिश्चंद्र कालेज रोड होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें