महंगी चीजें मिलने पर इंसान की नीयत डगमगा जाती है, लेकिन उत्तर प्रदेश के वाराणसी में इससे बिल्कुल उलट हुआ। एक ट्रैफिक पुलिस के सिपाही ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है।
वाराणसी की ट्रैफिक पुलिस के सिपाही प्रकाश रंजन की ड्यूटी गुरुवार को अंधरापुल क्षेत्र में लगी थी। जहां उनको एक लावारिस बैग मिला। बैग में लैपटॉप, आईपॉड, शस्त्र लाइसेंस सहित कई अन्य जरूरी कागजात थे। कागजातों के आधार पर प्रकाश रंजन ने टकटकपुर निवासी जितेंद्र सिंह का पता लगाया। इसके बाद उन्हें बुलाया और उनका बैग वापस कर दिया।
बैग वापस मिलने से प्रसन्न जितेंद्र ने प्रकाश की खासी प्रशंसा की। साथ ही, अपनी ओर से नगद राशि देने की कोशिश की जिसे लेने से प्रकाश ने इंकार कर दिया। प्रकाश रंजन ने इसे अपनी ड्यूटी बताई। जितेंद्र के अनुसार परसों पांडेयपुर इलाके से उनका बैग उचक्कों ने उड़ा दिया था। उसमें रखे 25 हजार रुपये निकाल कर बैग अंधरापुल इलाके में फेंक दिया था जो सिपाही प्रकाश रंजन को ड्यूटी के दौरान मिला।