फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोषण करने वाली सरकार को उखाड़ फेंके व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारी नेता व पूर्व मंत्री बनवारी लाल कंछल ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। कहा कि शोषण करने वाली सरकार को व्यापारी उखाड़ फेंके। राममनोहर लोहिया ने मुफ्त दवाई, मुफ्त पढ़ाई, मुफ्त सिंचाई का सपना दिखाया था। सपा ने इसे पार्टी का मंत्र बनाया है। मंडुवाडीह स्थित सपा के कैंप कार्यालय में पत्रकारों से कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों से आम जनता परेशान है। जो काम सपा सरकार ने शुरू कराया था उसका फीता काटने का काम यह सरकार कर रही है।
विज्ञापन

समाजवादी व्यापार सभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का आह्वान किया। 2022 में सपा की सरकार आई तो यूपी में किसान विरोधी कानून लागू नहीं किया जाएगा। किसानों की खरीद पर एमएसपी लागू किया जाएगा। कार्यक्रम में सुजीत यादव, विष्णु शर्मा, जितेंद्र सेठ, मुरलीधर जायसवाल, चरनदास गुप्ता, राजेश केसरी, राजकुमार यादव, संदीप शर्मा आदि शामिल रहे।
समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ ने डीएम के जरिए राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की ओर से मंडल दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर शनिवार को जिलाधिकारी के जरिए राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया। इसमें मंडल कमीशन की सिफारिशों को लागू करने की मांग की गई है। महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने कहा कि नीट, मेडिकल की परीक्षा में अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को रोकना ठीक नहीं था। जातिगत जनगणना कराई जाए, आबादी के अनुपात में सभी को हिस्सेदारी दी जाए। आरक्षित वर्गों की भर्ती शुरू की जाए। ज्ञापन देने वालों में ओमप्रकाश सिंह पटेल, ओपी, विनोद यादव, जितेंद्र यादव, मनोज यादव गोलू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें