आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरके चौधरी।
- फोटो : अमर उजाला
57वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक में बृहस्पतिवार को कर व्यवस्था को सरल, पारदर्शी और उद्योग-अनुकूल बनाने के लिए लगाई गई मुहर का काशी के व्यापारियों व उद्यमियों ने स्वागत किया है। आईआईए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरके चौधरी ने कहा कि इससे व्यापारी निर्भिक होकर अपना कारोबार कर सकेंगे। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा मिलेगा। रिफंड प्रक्रिया को तेज करना, आपराधिक कार्रवाई की सीमा बढ़ाना और ईमानदार खरीदार के आईटीसी को सुरक्षित रखना जैसे फैसलों से छोटे और मध्यम व्यापारियों का विश्वास मजबूत होगा।
उत्तर प्रदेश रोलर फ्लोर मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं आईआईए के राष्ट्रीय महासचिव दीपक कुमार बजाज ने कहा कि ये सिफारिशें देश के उद्यमियों के विश्वास को मजबूत करेंगी। उन्होंने कहा कि फ्लोर मिलिंग व खाद्य प्रसंस्करण जैसे क्षेत्रों में कार्यशील पूंजी, गेहूं खरीद और निर्बाध अंतरराज्यीय परिवहन अत्यंत आवश्यक हैं। स्वचालित रिफंड और ई-वे बिल नियमों में ढील से किसानों, श्रमिकों और बेकरी इकाइयों से जुड़े पूरे आपूर्ति चक्र को गति मिलेगी।