फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ सड़कों पर व्यापारी, पदयात्रा कर जताया विरोध

Sun, 21 Feb 2021 09:40 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सड़कों पर उतरे व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पेट्रोल और डीजल अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। इसे लेकर वाराणसी के व्यापारियों में बेहद नाराजगी है। पेट्रो मूल्यवृद्धि से खफा वाराणसी व्यपार मंडल व काशी बिस्कुट कंफेक्शनरी व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सुबह सिगरा इलाके में पैदल मार्च निकाला।

विज्ञापन


साजन तिराहे से निकली पदयात्रा में काफी संख्या में जुटे व्यापारियों ने केंद्र सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर पेट्रोल डीजल के रेट कम करने की सरकार से मांग की।

वाराणसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा ने कहा कि बढ़ती महंगाई में यह पेट्रो मूल्यवृद्धि आग में घी काम कर रही है। ट्रांसपोर्टेशन महंगा हो रहा है, जिससे व्यापारियों के साथ ही आम जनता पर भी इसका गहरा असर पड़ रहा है। सरकार तत्काल बढ़े हुए रेट वापस ले। साजन तिराहे से शुरू पदयात्रा के जरिए विरोध दर्ज कराया गया है। पदयात्रा में महामन्त्री प्रमोद अग्रहरी, संतोष सिंह, रमेश निरंकारी, जय निहलानी, मनीष गुप्ता, जित्तन चौधरी आदि शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें