फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने स्कूटी सवारों को रौंदा, दो बच्चों की मौत , एक घायल

Sat, 08 Apr 2023 08:06 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के रोहनिया क्षेत्र में शनिवार शाम हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो बच्चो की मौत हो गई। वहीं स्कूटी चला रहा किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर महिलाओं ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के रोहनिया क्षेत्र में शनिवार शाम हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो बच्चो की मौत हो गई। वहीं स्कूटी चला रहा किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना से किशोरों के परिजनों में कोहराम मच गया। उन्होंने चक्का जामकर विरोध-प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


रोहनिया क्षेत्र के मुडादेव निवासी आदित्य (10) पुत्र रामचंद्र निषाद, अंकित (9) पुत्र रामचन्द्र और धीरज (15) पुत्र छेदी स्कूटी से फुलकी खाने जा रहे थे। स्कूटी धीरज चला रहा था। मुडादेव गांव से बाहर निकलते ही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने स्कूटी सवारों को रौंदा दिया। हादसे में स्कूटी सवार तीनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया।

मौके पर जुटे लोगों ने आननफानन घायलों के एंबुलेंस से बीएचयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचा। जहां डाक्टरों ने आदित्य और अंकित को मृत घोषित कर दिया।  सूचना मिलते ही परिजनों ने कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने मुडादेव-सुल्तानकेश्वर मार्ग पर जाम लगा। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाने की कोशिश की लेकिन वो बड़े अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में अवैध खनन के चलते मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली काफी तेज गति चलती है। आए दिन कोई न कोई दुर्घटना घटती है। आदित्य दो भाई एक बहन में सबसे छोटा था। कक्षा 6 का छात्र था। माता सोनी देवी सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं अंकित दो भाई में सबसे बड़ा था। घायल धीरज अस्पताल में भर्ती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें