फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : युवकों पर चढ़ा ट्रैक्टर..., सड़क से चिपक गई बाॅडी, दो की माैत, एक बाल-बाल बचा; एक बाइक पर सवार थे तीनों

Wed, 11 Dec 2024 06:53 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News : दर्दनाक हादसे की सूचना मिलते ही माैके पर बड़ागांव थाने की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों की सहायता से दोनों युवकों को अस्पताल भिजवाया गया लेकिन उनकी माैत हो गई। वहीं, परिजनों को इसकी जानकारी मिलते ही वह भी रोते-बिलखते अस्पताल पहुंच गए थे।
विज्ञापन
युवकों को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के रिंग रोड फेज एक पर बुधवार की शाम सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि उनके साथ बाइक पर बैठा एक व्यक्ति बाल-बाल बच गया। दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ागांव थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों का शव कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना देने के साथ ही पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन


फूलपुर थाना क्षेत्र के ताड़ी नेवादा निवासी 35 वर्षीय राम विलास और 28 वर्षीय महताब तथा ठठरा निवासी जय प्रकाश विश्वकर्मा तीनों लोग फर्नीचर का काम करते हैं। जय प्रकाश ने बताया कि तीनों लोग सारनाथ में काम करने के बाद शाम एक ही बाइक से अपने घर लौट रहे थे।

इसी दौरान रिंग रोड फेज एक पर प्रतापपट्टी क्राॅसिंग के पास एक चालक ट्रैक्टर को लेकर सड़क पार कर रहा था। ट्रैक्टर देखकर बाइक चला रहे महताब ने नियंत्रण को दिया, जिससे दोनों में टक्कर गई। टक्कर के बाद ट्रैक्टर की ट्राली का पहिया राम विलास और महताब को कुचलते हुए आगे निकल गया।
विज्ञापन


कुचले जाने के चलते दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, जय प्रकाश बच गया। दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक तथा ट्रैक्टर को कब्जे में ले ली। वहीं, घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने बताया कि शव कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना देकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें