फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसान होगा सफर: अब ई-बसों की लाइव लोकेशन कर सकेंगे ट्रेस, यात्रियों को सड़क पर खड़े होकर नहीं करना होगा इंतजार

Tue, 23 Dec 2025 11:48 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में ई-बसों से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अब ई-बसों की लाइव लोकेशन कर ट्रेस सकेंगे। ऐसे में यात्रियों को सड़क पर खड़े होकर इंतजार नहीं करना पड़ेगा। 
विज्ञापन
ई-बस सेवा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी की सड़कों पर फर्राटा भर रहीं ई-बसें अब और भी स्मार्ट होने जा रही हैं। इन बसों का अब लाइव लोकेशन ट्रेस किया जा सकेगा। ऐप से यात्री बसों की लाइव लोकेशन जान सकेंगे। यात्रियों को सड़क पर देर तक खड़े होकर बस का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। ई-बसों की लाइव लोकेशन बताने वाले ट्रैकिंग ऐप का उपयोगकर्ता परीक्षण किया जा रहा है, जो जनता के सुझाव के लिए है। इस आधुनिक ऐप के परीक्षण के साथ ही वाराणसी का सार्वजनिक परिवहन डिजिटल तकनीक से जुड़ जाएगा। 

विज्ञापन


वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के प्रबंध निदेशक परशुराम पांडेय ने बताया कि ऐप से यात्री अपने नजदीकी बस स्टॉप पर पहुंचने वाली ई-बस की लाइव लोकेशन देख सकते हैं। वाराणसी के 11 प्रमुख रूटों पर 50 ई-बसों का संचालन किया जा रहा है। 28 सीटर ई-बसों का संचालन रोज सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक किया जाता है, जिससे कार्यालय जाने वाले यात्रियों, छात्रों, नागरिकों और पर्यटकों को बड़ी सुविधा मिल रही है।

विज्ञापन

सीसीटीवी और पैनिक बटन से लैस है बस

महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए ई-बसों में सीसीटीवी कैमरे और पैनिक बटन लगाए गए हैं। वातानुकूलित सुविधा ने यात्रा को और अधिक आरामदायक बना दिया है। सुरक्षित और सुविधाजनक सफर के कारण यात्रियों का रुझान तेजी से ई-बसों की ओर बढ़ रहा है।

इसे भी पढ़ें; Rajghat Bridge: काशीवासियों ध्यान दें, राजघाट पुल कल से नो व्हीकल जोन, पैदल ही जा सकेंगे लोग

क्या बोले अधिकारी
ई-सिटी बस ऐप का परीक्षण चल रहा है, यात्री परीक्षण उपयोगकर्ता के रूप में इसे डाउनलोड कर सुझाव साझा कर सकते हैं। इससे एप को और बेहतर बना कर जनता की सेवा में प्रस्तुत किया जा सके। -परशुराम पांडेय, प्रबंध निदेशक वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें