फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में पर्यटन को लगेंगे पंख, पहली बार ज्वाइंट डायरेक्टर की तैनाती

Fri, 19 May 2017 04:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
Avinash Chandra Mishra - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाराणसी और आसपास के इलाकों में संचालित पर्यटन विकास की योजनाओं और सुविधाओं पर अब ज्वाइंट डायरेक्टर की सीधी नजर होगी। इसके लिए वाराणसी में पर्यटन विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर अविनाश चंद्र मिश्रा की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन


अब तक डिप्टी डायरेक्टर स्तर तक के अधिकारी ही वाराणसी में बैठते थे। नवागत जेडी पर्यटन ने गुरुवार को कामकाज संभालने के साथ ही कैंट रेलवे स्टेशन और वहां स्थित पर्यटक सूचना केंद्र का निरीक्षण किया।
वहां सैलानियों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी की। पर्यटक सूचना अधिकारी उमा शंकर से सैलानियों की मौजूदा आवक के बारे में जाना। पर्यटक पुलिस को भी सैलानियों से व्यवहार और सहयोग के लिए जरूरी सुझाव दिए। जेडी पर्यटन यहां सारनाथ गए।
विज्ञापन


वहां लाइट एंड साउंड शो के कार्य को देखा। निरीक्षण के बाद बातचीत में जेडी पर्यटन ने कहा कि सारनाथ में लाइट एंड साउंड शो को जल्द चालू कराना उनकी प्राथमिकता में है। वाराणसी में पर्यटकों की सुरक्षा और सुविधा के लिए टूरिस्ट पुलिस की संख्या बढ़ाई जाएगी।

पहली बार महिला टूरिस्ट पुलिस की भी भर्ती होगी। वाराणसी और आसपास के क्षेत्रों में पर्यटन विकास और विस्तार के लिए जो भी योजनाएं संचालित हो रही हैं, उन्हें तय समय पर पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें