काशी में अब तक जी-20 देशों की दो बैठकें हो चुकी हैं। अगस्त में भी बैठकें प्रस्तावित हैं। इसका बड़ा असर पड़ेगा। देश-दुनिया में काशी का मान-सम्मान और बढ़ेगा। पर्यटकों की संख्या में भी इजाफा होगा। पर्यटकों के आने का फायदा काशीवासियों को मिलता है। प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार बढ़ता है। ज्यादातर होटल पैक रहते हैं। गंगा में चार क्रूज का संचालन हो रहा है। इनके टिकट दो माह पहले ही बुक हो जा रहे हैं। क्रूज की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। कई निजी एजेंसियां अगस्त माह से क्रूज का संचालन करने की तैयारी में हैं।
वाराणसी अपने कई विशाल मंदिरों के अलावा घाटों और अन्य कई लोकप्रिय स्थानों से हर साल यहां आने वाले लाखों पर्यटकों को बेहद आकर्षित करता है। ये जगह न केवल भारतियों को बल्कि विदेशी पर्यटकों को भी काफी पसंद आती है।
बनारस में घूमने की जगहें: काशी विश्वनाथ धाम, बीएचयू विश्वनाथ मंदिर, दशाश्वमेध घाट, अस्सी घाट, मणिकर्णिका घाट, मान मंदिर घाट, दुर्गाकुंड मंदिर, नमो घाट, तुलसी मानस मंदिर, नेपाली मंदिर ललिता घाट, संकट मोचन मंदिर, रामनगर किला, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, भारत माता मंदिर, मृत्युंजय महादेव मंदिर, टीएफसी आदि