फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूरिज्म वेलफेयर एसोसिएशन की नई कार्यसमिति घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। विश्व पर्यटन दिवस इस बार उत्साह के साथ टूरिज्म वेलफेयर एसोसिएशन मनाएगा। शुक्रवार को हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग में पर्यटन उद्यमियों ने यह निर्णय लिया। इस दौरान संगठन के द्विवार्षिक कार्यकारिणी की घोषणा की गई। अध्यक्ष राहुल मेहता ने कहा कि कोरोना महामारी की वजह से ऐसा पहली बार हो रहा है कि 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस पर पर्यटकों के स्वागत का कार्यक्रम नहीं हो पाएगा। पर्यटन बहुत बुरे दौर से गुजर रहा लेकिन काशी के पर्यटन उद्यमी विश्व पर्यटन दिवस को पूरे उत्साह से मनाएंगे।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह व अभिषेक सिंह ने कहा कि वाराणसी में रूरल टूरिज्म की अपार संभावनाएं हैं और अब कोरोना महामारी के बाद जो पर्यटक आएंगे, वह भीड़-भाड़ की जगह ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यटन करना ज्यादा पसंद करेंगे। प्रो संजीव कुमार ने कहा कि कोरोना काल में पर्यटन के लिए वर्चुअल टूर हो रहा है, इसी माध्यम से पर्यटन को जिंदा रखा जा रहा है। महासचिव प्रदीप राय ने कहा आने वाला समय थीम आधारित पर्यटन का है। टीडब्ल्यूए की घोषित कार्यकारिणी में 30 सदस्य, 13 विशेष आमंत्रित सदस्य सहित कुल 90 सदस्य नामित किए गए। इसमें कोषाध्यक्ष संतोष सिंह, सचिव देवेश अग्रवाल, संयुक्त सचिव विवेक तिवारी, अभिषेक शर्मा, अनूप सेठ आदि सदस्य शामिल हैं। वहीं विशेष आमंत्रित सदस्यों में बीएचयू के कला व पर्यटन प्रबंधन विभाग के निदेशक प्रो प्रदोष मिश्रा, प्रो प्रवीण एस राणा, पर्यटन अध्ययन संस्थान काशी विद्यापीठ के निदेशक प्रो ओम प्रकाश सिंह, वसंता कालेज के प्रो संजीव कुमार, विभिन्न एयरलाइंस के प्रतिनिधियों में राजेश शर्मा, अनुभव भट्टाचार्य, अनिरुद्ध सिंह आदि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें