फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजयात्रा 2017: पूर्वांचल के 16 जिलों से 3742 खुशनसीबों को मिला मौका

Tue, 21 Mar 2017 07:58 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
विज्ञापन
बनारस से 354 खुशनसीबों को हज का मिला मौका - फोटो : demo pic
विज्ञापन
हजयात्रा 2017 के पाक सफर के लिए खुशनसीबों के नाम तैयार हो गए हैं।  मंगलवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में हुए कुर्रा (लॉटरी) के जरिये बनारस से 354 खुशनसीबों को हज पर जाने का मौका मिला है।
विज्ञापन


वहीं वाराणसी इंबार्केशन से हज के लिए उड़ान भरने वाले बनारस समेत 16 जिलों से 3742 हज जाइरीन का चयन लॉटरी के जरिये हुआ है।

इसमें सर्वाधिक इलाहाबाद के जाइरीन शामिल हैं। इलाहाबाद से 1295 आवेदन आए थे और इनमें 518 लोगों का चयन हुआ। वहीं सर्वाधिक 1664 आवेदन आजमगढ़ जिले से आए थे और यहां से 468 लोगों को कुर्रा के जरिये हज पर जाने का मौका मिला। 

मुख्य अतिथि अलीगढ़ के सांसद ख्वाजा हलीम की मौजूदगी में राज्य हज समिति के हज ऑफिसर तनवीर खान ने लॉटरी निकाली। बता दें कि मुकद्दस सफ हज के लिए इस बार पूर्वांचल के 16 जिलों से 7676 आवेदन आए थे।
विज्ञापन


मंगलवार को लखनऊ में निकले कुर्रा में इन जिलों के 3742 लोगों का चयन हुआ। इनमें से चार जिलों का कुर्रा नहीं निकाला गया था क्योंकि इन जिलों से कोटे से कम आवेदन आए थे। इनमें मिर्जापर, सोनभद्र, देवरिया और कुशीनगर शामिल थे। इनके अलावा 3934 जाइरीन को वेटिंग में रखा गया है। 
विज्ञापन

इन जिलों से इतने का हुआ चयन

 मंगलवार को 16 जिलों के निकाले गए कुर्रा में चार जिले शामिल नहीं थे क्योंकि इन चार जिलों से कोटे से कम आवेदन आए थे। मिर्जापुर का कोटा 119 का था और यहां से 113 ही आवेदन आए थे।
कुशीनगर में 377 कोटे के सापेक्ष 144, देवरिया से 218 कोटे के सापेक्ष 151 आवेदन आए थे। वहीं सोनभद्र से 43 कोटे के तहत 46 आवेदन आए थे। इन जिलों से बचे कोटे को दूसरे जिलों में बांट दिया गया है।

इन जिलों से इतने का हुआ चयन 
इलाहाबाद - 518, आजमगढ़ - 468, वाराणसी - 354, जौनपुर - 315, महाराजगंज - 299, मऊ - 279, गोरखपुर - 262, गाजीपुर - 239, देवरिया - 151, कुशीनगर - 144, कौशांबी - 143, चंदौली - 140, बलिया - 139,  संत रविदास नगर - 132, मिर्जापुर - 113, सोनभद्र - 46
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें