फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी की 25 खबरें एक क्लिक मेंः बलवा मामले में छह गिरफ्तार, शॉर्ट सर्किट से खेत में लगी आग

Thu, 18 Apr 2024 08:19 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

Varanasi News: वाराणसी में खेतों और झोपड़ियों में अगलगी की कई छोटी-बड़ी घटनाएं हुईं। कहीं दमकल दस्ता पहुंचा तो कहीं निराशा हाथ लगी। किसानों और आर्थिक रुप से कमजोर लोग हादसे के बाद रोने लगे। दूसरी तरफ, अगलगी की एक घटना लक्सा थाना क्षेत्र स्थित होटल में भी हुई। आइए जानते हैं अन्य खबरें...
विज्ञापन
वाराणसी की खबरें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबेडकर जयंती के दिन मारपीट और बलवा मामले में नामजद छह आरोपियों को चोलापुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कटारी गांव में 14 अप्रैल को मंदिर में माल्यार्पण के दौरान मारपीट और बवाल हो गया। पीड़ित कटारी गांव निवासी मनीष कुमार सिंह की तहरीर पर सुभाष, नंदलाल, उपेंद्र, अभिषेक, राहुल, राजेश को गिरफ्तार किया गया। सभी कटारी सहुलिया के निवासी हैं।

विज्ञापन


पति को थाने से नहीं छुड़ाया तो फंदे पर लटकी, बची जान
वाराणसी के चक्रपानपुर (कोसड़ा) बस्ती में विवाहिता ने घरेलू विवाद में फंदे पर लटक कर जान देने की कोशिश की। कमरे के अंदर दुपट्टे से फंदे पर लटकने का प्रयास कर रही विवाहिता को परिजनों ने बचा लिया। पुलिस के अनुसार विवाहिता ने क्षेत्र के युवक से प्रेम विवाह किया है। 

इसके बाद से परिवार में विवाद चल रहा है। दो दिन पूर्व युवक का अपनी मां और भाभी से विवाद हो गया। नाराज मां ने थाने में बेटे के खिलाफ तहरीर दी। इस बीच पुलिस युवक को थाने ले आई। तभी विवाहिता की सास से पति को छुड़ाने को लेकर कहासुनी हो गई। 
विज्ञापन


पति को थाने से छुड़ाया नहीं गया तो विवाहिता ने कमरे के अंदर दरवाजा बंद कर पंखे की कुंडी में दुपट्टे के सहारे फंदा लगा ली। भनक लगते ही सास और ननद ने शोर मचाया। तब तब पड़ोस के युवकों ने दरवाजा तोड़कर विवाहिता को फंदे पर लटकने से बचाया। सूचना पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस ने परिजनों को समझाया बुझाया।

जाली नोट का आरोपी बिहार से गिरफ्तार
जाली नोट के मामले में आरोपी को शिवपुर पुलिस ने बिहार के कुदरा-भभुआ रोड से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी मनोज कुमार शाह की तलाश पिछले तीन-चार माह से चल रही थी। 

थाई बौद्ध मंदिर में दान पेटिका चोरी का आरोपी गिरफ्तार
सारनाथ थाना क्षेत्र के थाई बौद्ध मंदिर में चोरी के आरोपी को पुलिस ने टंडन बाबा की कुटिया के पास से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से लोहे की दान पेटी और 300 रुपये नकदी बरामद हुई। थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी संग्राम राजभर निवासी नवापुरा चोलापुर का रहने वाला है। 

दहेज उत्पीड़न में आरोपी पति गिरफ्तार
दहेज उत्पीड़न मामले में आरोपी पति को चोलापुर पुलिस ने मोहाव स्थित आटोमोबाइल शोरूम से गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह के अनुसार गिरफ्तार प्रहलाद गुप्ता निवासी मोहाव का रहने वाला है। पत्नी ममता गुप्ता ने मुकदमा दर्ज कराया है कि शादी के बाद से दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया गया। उधर, दहेज उत्पीड़न, दुष्कर्म मामले में एक अन्य आरोपी को चोलापुर पुलिस ने आजमगढ़ रोनापार थाना क्षेत्र के चलाकपुर से गिरफ्तार किया। आरोपी को जेल भेजा गया। 

ससुर समेत पांच के खिलाफ मारपीट का मुकदमा
मारपीट मामले में ससुर समेत पांच के खिलाफ दामाद ने चितईपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। चितईपुर थाना क्षेत्र के भिखारीपुर स्थित वैष्णो अपार्टमेंट निवासी शुभांशु श्रीवास्तव का आरोप है कि 23 मार्च को साले आशुतोष श्रीवास्तव, ससुर हरिश्चंद्र श्रीवास्तव समेत पांच लोग फ्लैट पर पहुंचे और उनके साथ मारपीट की। आभूषण समेत अन्य सामान भी उठा ले गए। पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। 

शॉर्ट सर्किट से 10 बिस्वा गेहूं जलकर नष्ट
थाना क्षेत्र के मुंगवार गांव में शॉर्ट सर्किट से 10 बिस्वा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आरोप है कि खेत के पास से गुजरे विद्युत पोल पर तार काफी ढीला हो चुका है, जिससे आए दिन शॉर्ट सर्किट होती है। किसान रामजी यादव ने आरोप लगाया कि विद्युत विभाग को सूचना दी थी, लेकिन इसे ठीक नहीं किया गया। तार से निकली चिंगारी के कारण फसल राख हो गई। 

मकान को चोरों ने खंगाला
कपसेठी थाना क्षेत्र के महाराजपुर गांव में चोरों ने मकान को खंगाल दिया। पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराया है। मानती देवी ने बताया कि बुधवार भोर में पता चला कि दरवाजा खुला है। कंबल से खुद को ढके एक व्यक्ति ने चोरी की है। उसे बाहर भागते हुए देखा गया। बॉक्स में रखे आभूषण और 30 हजार की नकदी गायब थी। 

अवलेशपुर में सड़क किनारे मिला शव
अवलेशपुर में बुधवार को सड़क किनारे युवक का शव पुलिस ने बरामद किया। फिलहाल शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। लोगों ने बताया कि युवक काफी दिन से भीख मांगकर जीवन यापन करता था। 

घर से निकला युवक लापता
सिंधौरा थाना क्षेत्र के चकरमा गांव में घर से निकला युवक लापता हो गया। परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई है। परिजनों ने बताया कि निलेश मानसिक रूप से बीमार है। सुबह लगभग 10 से 11 के बीच चोलापुर हाईवे पर देखा गया तब से उसका कोई पता नहीं चल रहा है। दोनों मोबाइल उसके घर पर हैं। निलेश की कोई जानकारी नहीं मिल सकी, काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई है।

शॉर्ट सर्किट से डेढ़ बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट
जंसा थाना क्षेत्र के हाथी (कोटिला) गांव की सीमा पर दोपहर 440 वोल्ट की तार से निकली चिंगारी से हाथी (लहुरीपट्टी) गांव के किसान राजनाथ शर्मा की गेहूं की डेढ़ बीघा की फसल जल गई। ग्रामीणों ने तुरंत विद्युत उपकेंद्र से आपूर्ति बंद कराकर आग पर काबू पाया। 

लगभग 12 बजे तेज हवा चलने के कारण विद्युत तार आपस में सट गए और चिंगारी से नीचे गेहूं की कटाई कर खेत में रखे फसल में आग लग गई। ग्रामीणों ने बताया कि जल्द आग पर काबू नहीं पाया गया होता तो आसपास के खेतों में भी आग पहुंच सकती थी। 

शार्ट सर्किट से एक बीघा गेहूं की फसल में लगी आग
चोलापुर थाना के कटारी गांव में सुबह शॉर्ट सर्किट से किसान अवधेश सिंह की एक बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। फायर ब्रिगेड और किसानों की मदद से आग पर काबू पाया गया। 

संदिग्ध हाल में ढाई बीघा गेहूं की फसल में लगी आग
वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र के रोह में संदिग्ध हाल में ढाई बीघा गेहूं के खेत में आग लग गई। किसान अनिल कुमार शर्मा व हिरावन ने फूलपुर थाने में तहरीर दी है। 

विद्युत तार की चिंगारी से लगी गेहूं के खेत में आग
मिर्जामुराद क्षेत्र के भिखीपुर गांव में गेहूं की खेत में विद्युत तार से निकली चिंगारी से डेढ़ बीघा में गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। भुल्लनपुर निवासी धर्मराज की 40 बिस्वा खेत में गेहूं की फसल लगी है। 

आधा से अधिक हिस्सा काट कर खेत में गेहूं फैलाया गया था, इस बीच दोपहर के समय खेत के ऊपर से गुजरे विद्युत खंभे में एक तार शॉर्ट शर्किट से टूटकर खेत में गिर गया, जिससे आग लग गई। ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। थाना प्रभारी मिर्जामुराद आनंद कुमार चौरसिया ने बताया कि पुलिस टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया।

मिठाई के कारखाने समेत जूस की दुकान में लगी आग
सिंधौरा के फूलपुर मार्ग पर दोपहर भट्ठी से निकली चिंगारी से मिठाई के कारखाने व जूस की दुकान में आग लग गई। फायर ब्रिगेड और आसपास के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। सिंधोरा निवासी समर यादव की सिंधोरा बाजार में मिठाई की दुकान है। 

250 मीटर दूरी पर मिठाई का कारखाना है, टिन शेड के नीचे कारखाने में लकड़ी के भट्ठी पर मिठाई बन रही थी। इस बीच तेज हवा के चलते अचानक भट्टी से निकली चिंगारी से आग लग गई। आग से फ्रीजर, रिफाइन तेल, चीनी समेत अन्य सामान जलकर नष्ट हो गए। बगल में जूस व फल विक्रेता संजय राजभर की दुकान में भी मिक्सर मशीन जलकर नष्ट हो गया। 

रोडवेज क्षेत्रीय कार्यशाला के अध्यक्ष बने पंकज
उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ शाखा कार्यालय (प्रशासनिक) क्षेत्रीय कार्यशाला का वर्ष 2024-2025 का अध्यक्ष पंकज गौतम को चुना गया। बुधवार को चुनाव अधिकारी शिवकुमार सिंह व रमेश सिंह ने बताया कि उपाध्यक्ष अनिल सिंह, शिवकुमार गौतम, संयुक्त मंत्री एजाज अहमद, ऋषिकेश जोशी, धीरज गुप्ता, क्षेत्रीय प्रतिनिधि संजय कुमार, दिनेश सिंह आदि चुने गए। 

रोडवेज क्षेत्रीय कार्यशाला के अध्यक्ष बने पंकज
उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ शाखा कार्यालय (प्रशासनिक) क्षेत्रीय कार्यशाला का वर्ष 2024-2025 का अध्यक्ष पंकज गौतम को चुना गया। बुधवार को चुनाव अधिकारी शिवकुमार सिंह व रमेश सिंह ने बताया कि उपाध्यक्ष अनिल सिंह, शिवकुमार गौतम, संयुक्त मंत्री एजाज अहमद, ऋषिकेश जोशी, धीरज गुप्ता, क्षेत्रीय प्रतिनिधि संजय कुमार, दिनेश सिंह आदि चुने गए।

वीडीए ने सिद्दीकी कंस्ट्रक्शन को दो साल के लिए डिबार किया
वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। एक कंस्ट्रक्शन कंपनी पर जुर्माना लगाने के साथ दो साल के लिए डिबार कर दिया। उन्होंने बताया कि रविदास पार्क के पास सीर गोवर्धन में चहारदीवारी बनाने की जिम्मेदारी कंपनी को दी गई थी। 

समय पर काम न करने पर सिद्दीकी कंस्ट्रक्शन पर एक लाख का जुर्माना लगाया और दो साल के लिए वीडीए में डिबार कर दिया गया है। सिद्दीकी कंस्ट्रक्टशन को वीडीए की ओर से 17 अप्रैल 2026 तक कोई काम नहीं दिया जाएगा।

भगवान महावीर जयंती पर 11 सौ पंछियों को कराएंगे मुक्त
भगवान महावीर स्वामी का जनकल्याण महोत्सव 21 अप्रैल को मनाया जाएगा। श्री दिगंबर जैन समाज काशी के अध्यक्ष आरसी जैन ने बताया कि मैदागिन स्थित बिहारीलाल दिगंबर जैन मंदिर से ग्वालदास साहू लेन स्थित पंचायती जैन मंदिर तक गाजेबाजे के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। 

पंचायती जैन मंदिर में पूजन व अभिषेक होगा। महामंत्री राकेश जैन ने बताया कि भगवान महावीर का संदेश जियो और जीने दो को आत्मसात करते हुए उनकी जयंती पर 1100 पंछियों को मुक्त कराया जाएगा। 

हवन-पूजन और कन्या पूजन के साथ पूर्ण हुआ अनुष्ठान
चैत्र नवरात्र की नवमी पर लक्ष्मीकुंड स्थित प्राचीन काली मठ में नौ दिवसीय अनुष्ठान की पूर्णाहुति हुई। हवन पूजन के साथ ही कन्या पूजन हुआ। महंत पं. ठाकुर प्रसाद दुबे के आचार्यत्व में मंदिर प्रांगण में दिव्य आराधना महोत्सव संपन्न हुआ। 

दंडी स्वामी भिक्षा भंडारा और शाम को कन्हैया दुबे केडी के संयोजन में पूर्वांचल के कलाकार भजनों की प्रस्तुति देंगे। मंदिर के पुजारी पं. विकास दुबे ने बताया कि भजन के साथ मां का भव्य शृंगार होगा।

आईएमएस बीएचयू के छात्र ने अमेरिका में पढ़ा शोध पत्र
आईएमएस बीएचयू के न्यूरोलॉजी विभाग में इंटर्न डोंडापति वेंकटा वामशी कृष्णा को डेनवर (यूएसए) में शोध पत्र प्रस्तुत करने का मौका मिला है। उन्होंने अमेरिकन एकेडमी ऑफ न्यूरोलॉजी की ओर से आयोजित वार्षिक सम्मेलन में मस्तिष्क संबंधी बीमारियों पर अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया। 

विभागाध्यक्ष प्रो. विजय नाथ मिश्र ने हरी सब्जियों में विशेषकर पत्तागोभी, साग सहित अन्य सब्जियों में कीड़े लगते हैं। इससे मस्तिष्क संबंधी बीमारियों के होने की संभावना अधिक रहती है। बताया कि डोंडापति ने इस पर अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया। कहा कि शिक्षकों को विदेश में शोध पत्र प्रस्तुत करने का मौका तो मिलता है लेकिन किसी छात्र को अवसर मिलना गर्व की बात है। 

दो खिलाड़ियों का नौकायन की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन
नौकायन प्रशिक्षण के लिए कोच मिलने के बाद शहर में एडवेंचर स्पोर्ट्स को गति मिलने लगी है। डोमरी के बाद अब सामने घाट में कायकिंग और कैनोइंग सिखाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। डोमरी में प्रशिक्षण लेने वाले दो खिलाड़ियों यश और शिवाय का चयन मई में मध्य प्रदेश में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

यूपी एडवेंचर स्पोर्ट्स क्लब की अध्यक्ष डॉ. आशा सिंह ने बताया कि साहसिक खेलों के लिए खेल निदेशालय से दो कोच मांगे गए थे। इसमें से एक अभय प्रताप सिंह की नियुक्ति हुई है। जो डोमरी में छह नावों से प्रशिक्षण दे रहे हैं। इसके अलावा तीन डबल सीटर नावें भोपाल से रवाना हुई हैं। शुक्रवार तक काशी पहुंच जाएंगी।

वहीं, बीएचयू में भी एडवेंचर स्पोर्ट्स को पर्यटन से जोड़ने के पायलट प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। शारीरिक शिक्षा विभाग के डॉ़ दीपक डोगरा ने बताया कि बताया कि गंगा तट और मिर्जापुर के पहाड़ी क्षेत्रों में फरवरी माह में प्राथमिक सर्वे कराया जा चुका है। यहां कैंपिंग, पर्वतारोहण, पैरा ग्लाइडिंग, और राफ्टिंग आदि की संभावनाएं तलाशी गई हैं।

कॉमन एडमिशन पोर्टल से यूजी-पीजी में प्रवेश की प्रक्रिया टली
बीएचयू समेत देश के कई केंद्रीय विश्वविद्यालयों में कॉमन एडमिशन पोर्टल के जरिये यूजी-पीजी में प्रवेश की प्रक्रिया फिलहाल टाल दी गई है। इस बार चुनाव शुरू होने के कारण केंद्र सरकार ने कॉमन एडमिशन पोर्टल की नई व्यवस्था पर अगले वर्ष से विचार करने के लिए कहा है। इसके कारण इस बार भी यूजी-पीजी में प्रवेश पूर्व की तरह ही लिए जाएंगे।

गौरतलब है कि सीयूईटी के बाद छात्र-छात्राओं को कॉमन एडमिशन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराकर मेरिट के हिसाब से विभिन्न विश्वविद्यालयों में दाखिला देने की व्यवस्था बनाई गई थी। विभिन्न विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए अलग से फॉर्म भरने की आवश्यकता नहीं थी। इसके लिए बीएचयू के अलावा दिल्ली विश्वविद्यालय, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हैदराबाद और जेएनयू ने सहमति दे दी थी। उप परीक्षा नियंता प्रो. जीपी सिंह ने कहा कि चुनाव के कारण केंद्र सरकार ने इस बार कॉमन एडमिशन पोर्टल के जरिये प्रवेश प्रक्रिया को हरी झंडी नहीं दी है।

बीएचयू के प्रो. गोपालनाथ को मिला जेएस मेमोरियल अवार्ड
आईएमएस बीएचयू के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के प्रो. गोपालनाथ को गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर में जेएस मेमोरियल अवार्ड से नवाजा गया है। अमृतसर यूनिवर्सिटी के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में डीन प्रो. हरविंदर सिंह सैनी ने उन्हें ये सम्मान भेंट किया है। इस दौरान प्रो. गोपाल नाथ ने बताया कि बैक्टीरियोफेज थेरेपी मरीजों के इलाज में कारगर साबित हो रही है। 

जिले की बास्केटबाल टीम बागपत रवाना
उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय जूनियर बास्केटबाल प्रतियोगिता में खेलने के लिए जिले की बाॅस्केटबाल टीम बागपत रवाना हो गई। यह प्रतियोगिता 16 से 22 अप्रैल तक खेली जाएगी। प्रतियोगिता में वाराणसी जिले की टीम गुरुवार को पहला मुकाबला खेला गया।

वाराणसी बॉस्केटबाल संघ के संयुक्त सचिव विभोर रघुवंशी ने बताया कि पिछले साल जिले की टीम ने दोनों वर्ग में पदक जीता था। इसलिए इस बार वाराणसी की टीम दोनों वर्गों में अपर पूल में खेलेगी। बालक-बालिका वर्ग में 26 खिलाड़ियों की टीम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें