फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में कोरोना: सुबह मिले 224 मरीज, एक्टिव केस 2600 पहुंचा, 170 संक्रमितों का रिकॉर्ड न मिलने से बढ़ी चिंता

Wed, 07 Apr 2021 12:04 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

हर मिनट मिल रहे दो संक्रमित, बुधवार की सुबह मिले 224 कोरोना मरीज।
गलवार को मिले कोरोना के 696 संक्रमित, अब तक के सभी रिकॉर्ड टूटे।
सक्रिय मरीजों की संख्या हुई 2376, अब तक 391 की मौत।
 
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में बुधवार की सुबह 224 कोरोना मरीज मिले हैं। इससे पहले मंगलवार मिले 696 कोरोना के मामलों से अब तक के सारे रिकॉर्ड टूट गए। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि पिछले 24 घंटे से हर दो मिनट में एक मरीज की पुष्टि हो रही है। इस कारण पहले से अधिक सतर्कता बरतने की जरूरत है। मंगलवार को बी बीएचयू अस्पताल में भर्ती 3 मरीजों की मौत होने के बाद मरने वालों का ग्राफ बढ़कर 391 हो गया।

विज्ञापन


जिस तरह कोरोना के नए मामले बढ़ते जा रहे हैं, उसको लेकर अब पहले से ज्यादा सतर्कता नहीं बरती गई तो स्थिति और भी भयावह हो सकती है। मंगलवार को डॉक्टर, शिक्षक, महिला पुरुष और 18 साल से कम उम्र के बच्चों में कोरोना की पुष्टि हुई है। पहले की अपेक्षा जांच का दायरा बढ़ा दिया है। पहले जहां हर दिन 4000 लोगों की जांच हो रही थी, वहीं अब रोजाना जांच का दायरा  बढ़ा कर 5 हजार से अधिक कर दिया गया है। संक्रमित होने वालों में 18 साल से कम उम्र के 50 लोग हैं।
 
सक्रिय मरीजों की संख्या हुई 2600
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि 224 नए मरीजों के मिलने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 25078 हो गई है। इसमें से 22087 डिस्चार्ज हो गए और 391 की मौत के बाद अब एक्टिव 2600 मरीज हैं। इधर मंगलवार को होम आइसोलेशन में 49 लोगों को स्वस्थ घोषित किया गया और अस्पतालों में भर्ती दो को डिस्चार्ज किया गया।

विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग को 170 लोगों का नहीं मिला रिकॉर्ड
जितनी तेजी से कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है, उतनी ही स्वास्थ विभाग की चिंता भी बढ़ती जा रही है। हालत यह है कि रोजाना मिलने वाले संक्रमित मरीजों में बहुत से ऐसे लोग हैं, जिनका रिकॉर्ड ही नहीं मिल रहा है। मंगलवार को 170 ऐसे मरीज हैं, जिनके बारे में स्वास्थ्य विभाग को कोई रिकॉर्ड ही नहीं मिला। न तो कोई फोन नंबर पर बात हो पा रही है। न ही इनका पता मिल पा रहा है।

इन जगहों पर मिले संक्रमित मरीज
मगलवार को सुंदरपुर, सामने घाट, लंका, समर हॉस्टल लंका, चितईपुर, कोनिया, कज्जाकपुरा , चौकाघाट, तेलियाबाग, महमूरगंज, ट्रामा सेंटर सुश्रुत हॉस्टल बीएचयू, फुलवरिया, नदेसर, पहाड़िया, भेलूपुर, बीएलडब्ल्यू, सिगरा, फतेहपुर में संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके अलावा बीएचयू, दयाल एनक्लेव, शिवपुर,ईएसआई हॉस्पिटल, पांडेपुर, महावीर कॉलोनी, विवेकानंदपुरम कॉलोनी, पांडेपुर, सिकरौल, रथ यात्रा, तुलसीपुरसराय नंदन, ककरमता, डीएलडब्लू, नदेसर, दुर्गाकुंड, नवापुरा, सारनाथ व मानस नगर दुर्गाकुंड डिस्ट्रिक कोऑपरेटिव बैंक बड़ागांव, टकटकपुर, सुसुवाही सिगरा चितूपुर बीएचयू में रहने वाले लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

बीएलडब्ल्यू में सर्वाधिक 50 संक्रमित
स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को जारी मेडिकल बुलेटिन में सबसे ज्यादा बीएलडब्ल्यू में 50 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें 18 साल से कम उम्र के 5 लोग शामिल हैं, जबकि कुछ महिलाएं भी शामिल हैं। इसके अलावा शंकर धाम कॉलोनी खोजवा में चार लोग संक्रमित हुए है।

बीएचयू में एक महिला समेत तीन की मौत
बीएचयू सुपरस्पेशियलिटी कांप्लेक्स में भर्ती उपासना नगर  आखरी निवासी 52 वर्षीय महिला समेत तीन की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 391 हो गई। महिला के अलावा अवधपुरी शिवाला निवासी 74 वर्षीय पुरुष और सिद्धगिरी बाग निवासी 67 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है।

काशी विद्यापीठ ब्लॉक में सबसे ज्यादा मिले 238 मरीज
मंगलवार को स्वास्थ विभाग की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक 696 मरीजों में सबसे ज्यादा काशी विद्यापीठ ब्लॉक में 238 मरीज मिले हैं। इसके बाद दूसरे जिलों के भी 122 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके अलावा पहाड़िया में 13, भेलूपुर में 43, दुर्गाकुंड में 34 और माधवपुर में 45, जबकि शिवपुर में भी 21 लोग संक्रमित हुए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें