संपूर्णानंद विवि के प्रोफेसर का निधन
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के बौद्ध दर्शन विभाग के प्रोफेसर रमेश कुमार द्विवेदी का कोरोना से निधन हो गया। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। मूल रूप से देवरिया के बरहरी ग्राम निवासी प्रो. द्विवेदी संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से बौद्ध दर्शन विषय से पीएचडी की डिग्री हासिल की थी। इसके बाद यहीं से अध्यापन कार्य शुरू किया। उनका अंतिम संस्कार देर रात हरिश्चन्द्र घाट पर किया गया। कुलपति प्रो. राजाराम शुक्ल ने प्रो. द्विवेदी के निधन को विश्वविद्यालय परिवार के लिए अपूर्णीय क्षति बताया।