कुछ समय बाद थाना प्रभारी भी दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास करने लगे। बात नहीं बनी तो मौके पर एसडीएम बेल्थरारोड सर्वेश यादव और क्षेत्राधिकारी रसड़ा शिवनारायण पहुंचे और लोगों को समझाया। जब एसडीएम ने नई प्रतिमा लगवाने का आश्वासन दिया तब जाकर लोगों का आक्रोश शांत हुआ था।