होटल हिंदुस्तान इंटरनेशनल में शाम 7:30 बजे होगा उद्घाटन
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला अपनी तरह के पहले व्यावसायिक आयोजन की शुरुआत पांच सितंबर से करेगा। लखनऊ, आगरा, मेरठ और देहरादून में भरपूर सफलता के बाद अब यह कार्यक्रम काशी में होगा। इसमें रिटेल व्यवसायी बड़ी संख्या में भाग लेंगे।
उद्घाटन सत्र शाम 7:30 बजे से होटल हिंदुस्तान इंटरेनशनल, मलदहिया में होगा। तेजी से बदलते आर्थिक वातावरण और ग्राहकों की नवीनतम जरूरतों के साथ-साथ रिटेल व्यवसाय बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है।
हमारे देश में व्यापारी अपने स्टोर्स को कैसे ब्रांड के रूप में स्थापित करें? ऐसे प्रयास निरंतर हो रहे हैं। कोशिश की जा रही है कि ऐसे प्रयासों को रणनीति मिल सके। इस उद्देश्य से अमर उजला रणनीतिक विचार-विमर्श का अवसर उपलब्ध करा रहा है। उत्पाद कारखानों में बनते हैं लेकिन ग्राहक उन्हें ब्रांड के रूप में रिटेल स्टोर्स से खरीदते हैं।
यही नहीं, ग्राहकों की खरीदारी करने के करने के तौर-तरीकों में मोबाइल और इंटरनेट के बढ़ते उपयोग से बड़ा परिवर्तन हो रहा है। अब उत्पादों और ब्रांड्स की जनकारी सहज उपलब्ध है।
इस विचार-विमर्श में बताया जाएगा कि ऑनलाइन शॉपिंग के दौर में सामने आ रही चुनौतियों, निरंतर नए ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए क्या उपाय करें। इस आयोजन में व्यापारी समुदाय ऐसे ही तमाम मुद्दों पर चिंतन-मंथन के बाद जानकारों की राय से रूबरू हो सकेंगे।