फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gyanvapi Survey: ज्ञानवापी परिसर में 18वें दिन का सर्वे पूरा, जल्द आ सकती हैआईआईटी कानपुर की टीम

Mon, 21 Aug 2023 06:06 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में ज्ञानवापी सर्वे का आज 18वां दिन था। अगले सप्ताह तक आईआईटी कानपुर के विशेषज्ञों की टीम भी आ सकती है। आईआईटी की टीम ही जीपीआर तकनीक से सर्वे को आगे बढ़ाएगी।
विज्ञापन
ज्ञानवापी परिसर का सर्वे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में ज्ञानवापी सर्वे का आज 18वां दिन था। भारतीय पुरातत्व विभाग की टीम सोमवार को करीब 11 बजे परिसर पहुंची और सर्वे का काम शुरू किया। आज सावन का सोमवार और नाग पंचमी दोनों है तो भीड़ की वजह से सर्वे का काम देर से शुरू हुआ। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- वाराणसी में बंधक मां ने दिखाई बहादुरी: बहाने से गई बदमाशों के पास, बोली- भैया कुछ करना मत, कहीं नहीं जाएंगे' 

अगले सप्ताह तक आईआईटी कानपुर के विशेषज्ञों की टीम भी आ सकती है। आईआईटी की टीम ही जीपीआर तकनीक से सर्वे को आगे बढ़ाएगी। सर्वे में टीम के हाथ कई अहम साक्ष्य लगे हैं जिनकी रिपोर्ट भी तैयार की जा रही है। 
विज्ञापन

दीवारों और गुंबद में मिली कलाकृतियों से उनके काल और समय का पता लगाया जा रहा है। सर्वे के मद्देनजर वाराणसी में केंद्रीय सुरक्षा बल, पैरामिलिट्री और एनएसजी और एटीएस समेत कमिश्नरेट पुलिस की टीमें तैनात की गई हैं। एएसआई की टीम चार भागों में बंटकर सर्वे का काम कर रही है। 

विज्ञापन

अब तक क्या-क्या हुआ ?
  • 21 जुलाई को वाराणसी कोर्ट ने एएसआई की टीम को सर्वे करके चार अगस्त को रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा।
  • 24 जुलाई को टीम सर्वे करने परिसर पहुंची और सर्वे हुआ। लेकिन मुस्लिम पक्ष रोक लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की। 
  • सुप्रीम कोर्ट ने 26 जुलाई की शाम तक सर्वे पर रोक लगाते हुए हाईकोर्ट जाने को कहा।
  • 25 से 27 जुलाई तक मुस्लिम पक्ष की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई हुई।
  • 3 अगस्त को हाईकोर्ट ने अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी की याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने कहा, 'न्यायहित में सर्वे जरूरी है। 
  • फिर तीन अगस्त को इस आदेश के खिलाफ मसाजिद कमेटी सुप्रीम कोर्ट गया। चार अगस्त को मुस्लिम पक्ष की अपील खारिज हो गई। 
  • तब से अब तक ज्ञानवापी का सर्वे जारी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें