फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज 101 केंद्रों  पर 52 हजार अभ्यर्थी देंगे सीटेट, दो पाली में होगी परीक्षा

Sun, 31 Jan 2021 12:36 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सीबीएसई की ओर से सेंट्रल टीचर एलिजबिलिटी टेस्ट (सीटेट) में रविवार को 101 केंद्रों पर 52 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। दो पाली में होने वाली इस परीक्षा के लिए सीबीएसई की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक ने वाराणसी में केंद्रों पर परीक्षा को लेकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 

विज्ञापन


परीक्षा के लिए दिल्ली पब्लिक स्कूल वाराणसी और दयावती मोदी एकेडमी को नोडल सेंटर बनाया गया है। इन्हीं  केंद्रों पर मॉनीटरिंग की भी जिम्मेदारी रहेगी। कोरोना काल में होने वाली इस महत्वपूर्ण परीक्षा में कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराने पर विशेष जोर दिया जाएगा। 

पहली पाली की परीक्षा सुबह 9.30 से 12 बजे जबकि दूसरी पाली में दोपहर 2 से शाम 4.30 बजे तक परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा में समय का विशेष ख्याल रखने को अभ्यर्थियों को कहा गया है। परीक्षा से करीब घंटे भर पहले ही छात्रों को केंद्र के भीतर जाने की अनुमति दी जाएगी। इसमें प्रवेश पत्र के साथ अभ्यर्थियों को अपना फोटो आईडी भी लाना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें