फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः बोरी में कछुआ छिपाकर ट्रेन से बंगाल ले जा रहीं दो महिलाएं गिरफ्तार, बोरे से 150 कछुआ बरामद 

Sun, 31 Jan 2021 12:05 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देहरादून से हावड़ा जा रही दून एक्सप्रेस से जफराबाद स्टेशन पर शनिवार की रात आरपीएफ व जीआरपी ने 150 कछुआ बरामद किया। दो महिला तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। कछुओं को बंगाल ले जाया जा रहा था। पूछताछ के बाद देर रात दोनों महिलाओं को जेल भेज दिया गया। बरामद कछुए वन विभाग की सुपुर्दगी में दे दिए गए हैं।

विज्ञापन


आरपीएफ प्रभारी जेसी शर्मा को ट्रेन से कछुआ तस्करी की सूचना मिली थी। दून एक्सप्रेस के जफराबाद पहुंचने पर आरपीएफ और जीआरपी ने संयुक्त रूप से बोगियों की तलाशी शुरू की। स्लीपर डी 3 डिब्बे में वेस्ट बंगाल के वर्धमान जिले की महिला सरस्वती उर्फ डाली, उर्मिला चौधरी सफर कर रही थीं।

चेकिंग के दौरान उनके पास से 150 कछुआ बरामद हुए। वह कछुओं को एक बोरे में रखकर सीट के नीचे रखी हुई थी। टीम ने दोनों को हिरासत में पूछताछ की तो बताया कि कछुओं को बंगाल ले जाया जा रहा था। दोनों देहरादून के पास से ट्रेन में सवार हुई थीं।

जफराबाद आरपीएफ प्रभारी जेसी शर्मा ने बताया कि पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। कार्रवाई टीम में आरपीएफ दरोगा शैलेश कुमार, जीआरपी के दरोगा अरविंद सिंह आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें