फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: तंबाकू चोरी का खुलासा, पुलिस ने तीन आरोपितों को दबोचा, 4.83 क्विंटल तंबाकू बरामद

Mon, 15 Jun 2026 04:35 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने तंबाकू चोरी का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से चोरी के तंबाकू व अन्य सामान बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में तीनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी कमिश्नरेट की चोलापुर थाना पुलिस ने तंबाकू चोरी की एक बड़ी घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई करीब 4.83 क्विंटल (482.994 किलोग्राम) तंबाकू, तीन मोबाइल फोन और 3820 रुपये नकद बरामद किए हैं। 

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
पुलिस के अनुसार 13 जून को थाना चोलापुर क्षेत्र स्थित एक तंबाकू कारोबारी द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी कि उसकी कंपनी से बड़ी मात्रा में तंबाकू चोरी कर ली गई है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। 

घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक सधुवन राम गौतम के निर्देशन में पुलिस टीम गठित की गई और आरोपितों की तलाश शुरू कर दी गई। जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की गई तंबाकू के साथ कुछ संदिग्ध व्यक्ति थाना क्षेत्र के अटेसुआ गांव के पास मौजूद हैं। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चोरी की गई 20 बोरियों में भरी 482.994 किलोग्राम तंबाकू बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सुरेंद्र कुमार पटेल पुत्र प्रेमचंद उर्फ जयराम निवासी अईली, पोस्ट तिवारीपुर, थाना चौबेपुर, वाराणसी, रणधीर पुत्र विश्राम निवासी परचटर सुलपुर, थाना बेलग्राम, जनपद हरदोई, तथा लवकुश राजभर उर्फ नेताजी पुत्र पनारू राजभर निवासी सलारपुर, थाना सारनाथ, वाराणसी के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से घटना से जुड़े तीन मोबाइल फोन और 3820 रुपये नकद भी बरामद किए हैं।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के अनुसार पूछताछ में आरोपितों से चोरी की घटना के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। बरामद मोबाइल फोन की भी जांच की जा रही है। जिससे चोरी की पूरी साजिश और इसमें शामिल अन्य व्यक्तियों की भूमिका का पता लगाया जा सके। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि चोरी की गई तंबाकू को किन माध्यमों से बाजार में खपाने की तैयारी की जा रही थी।

इसे भी पढ़ें; अतिक्रमण हटाने की तैयारी: काशी स्टेशन के पास से मस्जिद हटाने के लिए रेलवे का नोटिस, 20 जून तक का अल्टीमेटम

प्रभारी निरीक्षक सधुवन राम गौतम ने बताया कि चोरी की घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही थी। मुखबिर की सटीक सूचना और पुलिस टीम की सक्रियता के चलते आरोपितों को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद कर लिया गया। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपितों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें