फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ितों, शोषितों को सामाजिक न्याय दिलाने के लिए सपा ने निकाली साइकिल यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ितों, शोषितों को सामाजिक न्याय दिलाने के लिए प्रदेशव्यापी जनसंवाद कार्यक्रम के तहत सोमवार को शहर में समाजवादी परिवर्तन साइकिल यात्रा निकाली गई। यात्रा को सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया। नदेसर छोटा कटिंग मेमोरियल मैदान से निकलकर सपा कार्यकर्ता साइकिल चलाकर सारनाथ पहुंचे। यहां सुहेलदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा का समापन हुआ।
विज्ञापन

जनसंवाद में जूही सिंह ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों से जनता परेशान है। वरिष्ठ नेता डॉ. ओपी सिंह ने कहा कि सबको साथ लेकर चलने का काम सपा ही कर सकती है। इस दौरान जितेंद्र यादव, रितेश केसरी, विजय जायसवाल, शालिनी यादव, समद अंसारी, प्रदीप जायसवाल, अजय सोनकर के अलावा सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।
भाजपा सरकार में महिलाओं पर बढ़े अत्याचार : जूही सिंह
वाराणसी। मौजूदा प्रदेश सरकार में महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं, वे असुरक्षित हैं। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। उक्त बातें समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने सोमवार दोपहर सिगरा स्थित एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कहीं। आरोप लगाया कि इस सरकार में बुनकर, किसान, छात्र, नौजवान व व्यापारी सभी परेशान हैं। सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान व बुनकर आत्महत्या कर रहे हैं। भाजपा ने अपने कार्यकाल में जनहित का कोई काम नहीं किया। डीजल-पेट्रोल, रसोई गैस सहित खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं। सपा के किए गए कामों को अपना बता रही है। इस दौरान समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव डॉ. स्वप्ना सिंह उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें