फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के सदस्यों ने सोमवार दोपहर जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान ट्रांसपोर्ट नगर की सुविधा नहीं मिलने तक लहरतारा से व्यापार करने की इजाजत मांगी है। डीएम ने आश्वासन दिया कि वीडीए के साथ बैठक में विकल्पों पर विचार होगा।
विज्ञापन

वाराणसी ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष जयप्रकाश तिवारी ने कहा कि वर्ष 2011 से ट्रांसपोर्ट नगर के लिए कीमत की 10 प्रतिशत अग्रिम बुकिंग रकम जमा कराई गई, लेकिन अब तक व्यापारियों को ट्रांसपोर्ट नगर उपलब्ध नहीं कराया गया। ट्रांसपोर्टर जीटी रोड से अपने परिवहन व्यवसाय वर्षों से करते आ रहे हैं जबकि मोहनसराय से आगे नो एंट्री लागू है। रात में 6 घंटे के लिए नो एंट्री खुलती है। दूसरे दिन गाड़ियां पूरे दिन सड़क पर खड़ी रहती है। इससे जाम लगता है। मोहनसराय से लहरतारा तक सिक्स लाइन प्रस्तावित है जो ट्रांसपोर्ट कंपनियों के गोदाम के गेट तक पहुंच जाएगा। व्यापारियों के मुताबिक ट्रक से माल उतारने और लोड करने के लिए सड़क के किनारे वाहन खड़ा करने की अनुमति मांगी। डीएम से मुलाकात करने बालों में सुनील कपूर, सूर्यमणि तिवारी, मुकेश श्रीवास्तव, प्रकाश मित्तल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें