फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: टीएमसी नेता ने शेयर किया पीएम और सीएम का फर्जी वीडियो, मुकदमा दर्ज, ट्विटर एकाउंट सस्पेंड करने की कार्रवाई

Fri, 24 Dec 2021 07:48 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

टीएमसी नेता रिजू दत्ता ने अपने ट्विटर हैंडल से 22 दिसंबर को एक मॉर्फ्ड वीडियो अपलोड किया था। यह वीडियो तब का था, जब पीएम मोदी और सीएम योगी 13 दिसंबर की रात वाराणसी में भ्रमण पर निकले थे।
विज्ञापन
टीएमसी प्रवक्ता रिजू दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता रिजु दत्ता पर शुक्रवार को दशाश्वमेध थाने में आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। 13 दिसंबर की देर रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गोदौलिया पर निरीक्षण के दौरान का एक फर्जी वीडियो रिजु दत्ता ने अपने वेरिफाइड ट्विटर हैंडल से शेयर करते हुए बेबुनियाद आरोप लगाए थे।

विज्ञापन


इस मामले में डीसीपी क्राइम की ओर से ट्विटर इंडिया को भी सीआरपीसी के तहत नोटिस भेजा गया है। यही नहीं, टीएमसी प्रवक्ता का ट्विटर काउंट सस्पेंड कराने के लिए भी पत्र लिखा गया। दरअसल, श्रीकाशी विश्वनाथ धाम लोकार्पण के दौरान 13 दिसंबर की देर रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोदौलिया चौराहे पर भ्रमण पर थे।

ट्विटर एकाउंट होगा सस्पेंड

इस दौरान भ्रमण का फेक और एडिटेड वीडियो ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता रिजु दत्ता ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया। उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ अशोभनीय ट्प्पिणी करते हुए बेबुनियाद आरोप लगाए थे।
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि इस प्रकरण में दशाश्वमेध थानाध्यक्ष आशीष मिश्रा ने रिजु दत्ता के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। डीसीपी क्राइम ने ट्विटर इंडिया को इस मामले में सीआरपीसी के तहत नोटिस भेजा। साथ ही ट्विटर एकाउंट सस्पेंड करने की मांग और टीएमसी प्रवक्ता रिजु दत्ता का आईपी डिटेल भी उपलब्ध कराया जाए। दर्ज आईटी एक्ट मुकदमे की विवेचना चौक इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा को सौंपी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें