इसमें एक फोटो में डॉ. लहरी के चेहरे पर थप्पड़ के निशान तो दूसरी फोटो में आंख में लाल निशान दिख रहा था।अमर उजाला ने छह सितंबर को इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो स्थानीय स्तर पर राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल से लेकर ईसी मेंबर और महापौर अशोक तिवारी के साथ ही सपा, कांग्रेस नेताओं ने आईसीयू पहुंचकर डॉ. लहरी का हाल जाना था।
राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने भी आंख में लालिमा देख हैरानी जताई थी। उन्हीं के निर्देश पर 10 सदस्यीय समिति गठित है, जो जांच कर रही है। अब तक घटना का खुलासा हुए 25 दिन का समय बीतने के बाद भी अब तक आईएमएस प्रशासन की ओर से जांच पूरी नहीं हो सकी है।
इस बीच अर्दली बाजार निवासी सुधांशु कुमार सिंह ने सीएम के आईजीआरएस पोर्टल पर 7 सितंबर को इसकी शिकायत की थी। उसी मामले में सीएम कार्यालय के लोक शिकायत अनुभाग से पुलिस आयुक्त से रिपोर्ट मांगी थी। 30 सितंबर को अपर पुलिस उपायुक्त प्रोटोकॉल ने अपने स्तर से कराई गई एक जांच रिपोर्ट को भेज दिया है।