रामनगर शास्त्री चौक के पास तिरंगा यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के रामनगर शास्त्री चौक के पास से तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य लक्ष्मण आचार्य के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में कई लोगों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
भाजपा महानगर मंडल की ओर से मंगलवार को सुबह तिरंगा यात्रा शास्त्री चौक के पास से निकाली गई। इसके पूर्व लोगों ने शास्त्री प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद तिरंगा यात्रा प्रभात फेरी भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य लक्ष्मण आचार्य के नेतृत्व में शास्त्री चौक के पास से निकाली गई। तिरंगा यात्रा चौक होते हुए शहीद स्मारक पर पहुंची।
इसके बाद अमर शहीदों को 2 मिनट का मौन रखकर उनको श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह, महानगर मंत्री डॉ अनुपम गुप्ता, अशोक जयसवाल, राजकुमार सिंह, मुन्ना निषाद, जितेंद्र पांडे, मधुकर पांडे, सुरेश बहादुर ,सर्वेंद्र विक्रम सिंह, दुर्गा साहनी, कंचन निषाद, प्रीति सिंह, आदि लोग शामिल थे। तिरंगा यात्रा के साथ साथ रामनगर थाना प्रभारी अश्वनी पांडे पुलिस फोर्स के साथ सुरक्षा व्यवस्था में लगे थे।
बता दें कि आगामी 11 से 17 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह और 13 से 15 अगस्त तक पूरे देश में ‘हर घर तिरंगा कार्यक्रम‘ मनाया जाएगा। इसी क्रम में गाजीपुर में भी गगनभेदी नारों और देशभक्ति गीत के बीच उत्साह, जोश से लबरेज सैकड़ों छात्र-छात्राओं का हुजूम सोमवार की सुबह शहर के प्रमुख सड़कों से तिरंगा यात्रा निकाली। आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर राजकीय बालिका इंटर कालेज महुआबाग से यात्रा शुरू होकर नेहरू स्टेडियम में खत्म हुई।
जिलाधिकारी एमपी सिंह और पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा रैली में लूर्दस कॉन्वेट बालिका इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज महुआबाग, शाह फैज पब्लिक स्कूल, आदर्श इंटर कालेज महुआबाग, एमएएच इंटर कालेज, डीएवी इंटर कालेज, राजकीय सिटी इंटर कालेज और अन्य विद्यालयों, एनसीसी, स्काउट गाइड के छात्र-छात्राओं और नेहरू युवा केंद्र के वालेंटियर ने प्रतिभाग किया।
सभी छात्र-छात्राओं के हाथोंमें तिरंगा झंडा लेकर देश भक्ति के गगनभेदी नारों के साथ पूरे जोश में दिखे। तिरंगा रैली नगर के महुआबाग, विशेश्वरगंज होते हुए सकलेनाबाद, लंका के रास्ते सांसद त्रिमुहानी होते हुए कलेक्ट्रेट तिराहा से शास्त्री नगर होते हुए डीएम आवास, पीरनगर होते हुए विकास भवन चौराहा से नेहरू स्टेडियम, गोराबाजार, पहुंची।