फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानें किस समय परिणाम आने होंगे शुरू, अभेद्य होगी मतगणना की सुरक्षा

Wed, 22 May 2019 04:20 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
मतगणना की सुरक्षा को लेकर तैनात जवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव की मतगणना के दिन सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पहड़िया मंडी में दो कंपनी सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स (सीपीएमएफ) और एक कंपनी पीएसी के अलावा 1700 पुलिसकर्मी तीन पालियों में तैनात किए जाएंगे। मतगणना के दौरान पहड़िया मंडी परिसर की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था सीपीएमएफ के जवानों के जिम्मे होगी, जबकि बाकी के दो सुरक्षा घेरे पीएसी और पुलिस के होंगे।

विज्ञापन


23 मई को सुबह सात बजे से पहड़िया मंडी में मतगणना शुरू होगी। चुनाव सेल प्रभारी त्रिवेणी सिंह ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सीपीएमएफ और पीएसी के साथ ही तीन एडिशनल एसपी की देखरेख में छह डिप्टी एसपी, 18 थानाध्यक्ष, 300 दरोगा, 250 हेड कांस्टेबल, 1200 कांस्टेबल और 250 होमगार्ड तैनात रहेंगे। इसके अलावा क्राइम ब्रांच और लोकल इंटेलिजेंस यूनिट के कर्मचारी भी मतगणना शुरू होने से परिणाम आने तक पहड़िया मंडी में तैनात रहेंगे।

मतगणना स्थल की ओर जिला प्रशासन से मिले पास से कर्मचारियों और राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के अलावा कोई अन्य नहीं जा सकेगा। सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि ठोस कार्ययोजना तैयार कर ड्यूटी लगा दी गई है। पूरी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण तरीके से मतगणना कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शाम पांच बजे के बाद परिणाम आने की संभावना :
मतदान के बाद 23 मई की सुबह आठ बजे से पहड़िया मंडी में मतगणना शुरू होगी। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी दयाशंकर उपाध्याय ने बताया कि मतगणना के लिए 14 टेबल लगाए गए हैं। एक आरओ टेबल लगाया गया है। 150 कर्मचारी मतों की गिनती के लिए लगाए गए हैं। दूसरे कामों के लिए 600 से अधिक कर्मचारियों को लगाया गया है।

मतों की गिनती के लिए लगाए 150 कर्मचारी :
मतगणना वाले स्थान पर लगाने बैनर पोस्टर तैयार कराए जा रहे हैं। परिणाम शाम पांच बजे के बाद आने की उम्मीद है, जबकि रुझान सुबह दस बजे से आने लगेंगे। आयोग की गाइडलाइन के अनुसार, ईवीएम की निगरानी के लिए सभी पार्टियों के एजेंट को पास जारी कर दिए गए हैं। वे निर्धारित स्थान पर रहकर ईवीएम की निगरानी कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें