एंबुलेंस में घायल अवधेश, जिसकी अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह वाराणासी-जौनपुर मार्ग पर सिसवा बाबतपुर प्राइवेट बस स्टैंड के पास वाराणासी से जा रही एंबुलेंस और सामने से आ रही बस में जबरदस्त टक्कर हो गई। इस टक्कर में एंबुलेंस चला रहे ड्राइवर की मौत हो गई, जबकि बस का ड्राइबर मौके से फरार हो गया।
मृतक की पहचान अवधेश कुमार यादव उर्फ दुर्गेश(29) के रूप में हुई है, कबिरुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के गौराबदशाहपुर जौनपुर जिले का मूल निवासी है। एक्सीडेंट के बाद स्थानीय लोगों ने अवेधश को घायल अवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अवधेश की एम्बुलेंस के हैंडल स्टेयरिंग और सीट के बीच में दबने से मौत हो गई।
मृतक यशोदा हॉस्पिटल जौनपुर में निजी अस्पताल में एम्बुलेंस ड्राइवर था। रात में मरीज को लेकर वाराणासी किसी निजी अस्पताल में मरीज को छोड़ने आया था। सुबह तड़के करीब साढ़े 4 बजे वाराणासी से जौनपुर वापस लौटते समय सुबह ही यह हादसा हुआ।
ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची ने पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया और मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।