फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: सड़क से गंगा घाटों तक चेकिंग, होटल और क्लबों के बाहर घूमती रही पुलिस

Thu, 01 Jan 2026 03:05 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में नए साल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। इस दौरान छावनी क्षेत्र के विभिन्न होटल, रेस्टोरेंट और क्लबों में कार्यक्रमों के मद्देनजर डॉग स्क्वाड के साथ जांच की गई।
विज्ञापन
काशी में पर्यटकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए साल के उत्सव को लेकर कमिश्नरेट पुलिस सतर्क रही। सड़क से लेकर गंगा घाटों तक विशेष चौकसी और सुरक्षा व्यवस्था के तहत बुधवार की रात तक चेकिंग अभियान चलाया गया। होटलों, पब और रेस्टोरेंटों के बाहर पुलिस की गाड़ियां लगातार घूमती रहीं।

विज्ञापन


छावनी क्षेत्र के विभिन्न होटलों, रेस्टोरेंटों और क्लबों में कार्यक्रमों के मद्देनजर एसीपी कैंट नितिन तनेजा के नेतृत्व में डॉग स्क्वाड के साथ जांच की गई। प्रबंधकों को हिदायत दी गई कि यदि उनके होटल, रेस्टोरेंट या क्लब में किसी प्रकार से कानून व्यवस्था प्रभावित होती है, तो इसके जिम्मेदार वही होंगे। 

हर कार्यक्रम स्थल पर पुलिस की ड्यूटी लगी रही। कैंट इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने शराब की दुकानों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में ब्रेथ एनालाइजर से चारपहिया और दोपहिया वाहन चालकों की जांच की। वाहनों से काली फिल्म हटवाई गई और हिदायत दी गई कि कोई भी व्यक्ति शराब पीकर वाहन न चलाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें