तेनजिंग दोनदुप ने बताया कि हिमाचल प्रदेश से नाथूला चीन सीमा तक पदयात्रा 90 दिनों में 2100 किलोमीटर की करनी है। इसमें से 1260 किमी. की यात्रा कर चुके हैं। यह लोग रविवार को बोधगया, सिलीगुड़ी, गंगटोक होते हुए सिक्किम के नाथूला चीन सीमा पर पदयात्रा समाप्त करेंगे।
तिब्बत को चीन कर रहा बर्बाद
दोनों तिब्बती युवकों ने आरोप लगाया कि चीन की विस्तारवादी नीति ने तिब्बत की परंपरा और संस्कृति को नष्ट तो किया ही है साथ ही भारत के लिए भी एक चुनौती बना हुआ है। चीन जिस गति से वहां पर पर्यावरण को प्रभावित कर रहा है उसका सबसे ज्यादा प्रभाव भारत पर पड़ने वाला है।