उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज
जिले के भागीपुर निवासी किसान सीताराम राम (55) सीताराम राम (55) बुधवार की सुबह चक छितू मौजे में पड़ने वाले अपने खेत की सिंचाई कर रहे थे। सुबह करीब आठ बजे एकाएक मौसम खराब होने से खेत के बगल में कामतानाथ प्राथमिक विद्यालय चक छितू के पास एक पेड़ के नीचे छिप गए।
इसी बीच आकाशीय बिजली से उसकी मौत हो गई। बारिश खुलने के बाद स्कूल पर पहुंचे स्कूली बच्चों ने देखा तो हो हल्ला मचाया। आसपास के लोगों ने परिजनों के साथ पुलिस को भी सूचना दी।