फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरज, चमककर बरसे बदरा, गर्मी से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में चक्रवाती तूफान ताउते का असर दूसरे दिन बुधवार को भी देखने को मिला। मंगलवार को सुबह तेज हवा के साथ झमाझम बारिश के बाद बुधवार को भी दिनभर बादलों की आवाजाही के बाद रात में गरज चमक के साथ झमाझम बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। दो दिन में 25 मिलीमीटर बारिश हुई। वही अधिकतम तापमान में 11 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह तेज धूप और हवा न चलने से लोग गर्मी से बेहाल थे। वहीं इस सप्ताह चक्रवाती तूफान ताउते के आने की वजह से ही वाराणसी समेत आसपास के जिलों में मौसम खुशनुमा हो गया। मंगलवार को 12 मिलीमीटर जबकि बुधवार को भी 13 मिलीमीटर बारिश हुई। बुधवार को भी दिन में बादल तो छाए रहे नम हवाओं के चलते रहने से उमस नहीं रही। रात 9 बजे के बाद शहरी-ग्रामीण इलाकों में तेज हवा, गरज चमक के साथ करीब घंटे भर तक झमाझम बारिश हुई।
तापमान दो दिन में 11 डिग्री सेल्सियस कम हो गया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस था, वहीं मंगलवार को 32 डिग्री सेल्सियस और बुधवार को और कम हो के 30.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि चक्रवाती तूफान अब राजस्थान की ओर जा रहा है, लेकिन हवा में नमी अधिक होने से उसका असर अभी बना रहेगा। इसकी वजह से अभी शुक्रवार तक बूंदाबांदी, तेज हवा भी चल सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें