सड़क पर कार से नोट हवा में उड़ते देख फैक्ट्री से लौट रहे मजदूर भी आश्चर्य में पड़ गए। मजदूरों ने कार की ओर दौड़ लगाई लेकिन कार आगे निकल गई। ग्रामीणों से इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने नाकाबंदी की और तीनों को कुरई के पास से गिरफ्तार कर लिया।
कार से 1.74 करोड़ रुपये नकद मिले। कुरई टीआई मनोज गुप्ता ने बताया कि आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। आरोपितों ने पुलिस को बताया कि बनारस के एक व्यापारी के रुपये लेकर मुंबई जा रहे थे। वहां से सोना लेकर बनारस ले जाते।