फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्व के पल: तीसरे वर्ष पदक का रंग बदलने उतरेंगी काशी की अंदरी, तीन छात्राओं को कुश्ती टीम में मिली जगह

Wed, 28 Jan 2026 05:43 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: काशी की खिलाड़ी अंदरी कुश्ती प्रतियोगिता में लगातार तीसरे वर्ष कांस्य पदक का रंग बदलकर स्वर्ण जीतने के लिए दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम की मैट पर उतरेंगी। 
विज्ञापन
अंदरी और साक्षी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

69वीं माध्यमिक स्कूली नेशनल प्रतियोगिता के लिए यूपी की सब-जूनियर कुश्ती टीम घोषित कर दी गई है। इस टीम में वाराणसी की तीन छात्राओं को जगह मिली है। इसमें मच्छोदरी की कुश्ती खिलाड़ी अंदरी के अलावा छिताना गांव की साक्षी भारद्वाज और परमानंदपुर निवासी खुशी शर्मा पहली बार स्कूली नेशनल में पदक के लिए दांव आजमाएंगी। 

विज्ञापन


अंदरी प्रतियोगिता में लगातार तीसरे वर्ष कांस्य पदक का रंग बदलकर स्वर्ण जीतने के लिए दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम की मैट पर उतरेंगी। उन्होंने पिछले दो वर्ष की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लगातार दो कांस्य पदक जीते थे।

69वीं माध्यमिक स्कूली राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में 29 जनवरी से 3 फरवरी तक खेली जाएगी। इसमें यूपी टीम की ओर से आठवीं की छात्रा अंदरी पटेल 54 किलो भार वर्ग में खेलेगी। 
विज्ञापन


मच्छोदरी निवासी अंदरी के पिता सोनू पटेल मजदूर हैं। रविंद्रपुरी स्थित गोस्वामी तुलसीदास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल शिक्षक रोशन कन्नोजिया ने बताया कि अंदरी न सभी कुश्ती प्रतियोगिताओं मे लगातार पदक जीत रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें