सोनभद्र जिले के मोरवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बिरकुनिया गांव में पुल से 30 फिट नीचे गहरी खाई में गिरने से बाइक सवार एक किशोर सहित तीन की दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया कि तीनों युवक एक बाइक पर सवार होकर झिंगुरदा से दुधमनिया जा रहे रहे थे। रास्ते में बिरकुनिया पुल के नीचे असंतुलित होकर नीचे गिर गए और काल के गाल में समा गए। सूचना मिलने के बाद एसडीओपी नीरज नामदेव व टी आई नागेंद्र प्रताप सिंह दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच शव को खाई से निकलवाया।
बाइक के अत्यधिक रफ्तार की वजह से अनियंत्रित होने से हुए हादसे में तीनों के सिर में गंभीर चोट आई जिससे घटनास्थल पर मौत हो गई। संभवतः तीनो मृतक दुधमनिया स्थित मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम हेतु चिकित्सालय भेज दिया और मर्ग कायम कर विवेचना में जुट गई।