फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: तीन वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
06 बाइक चोरी करने वाले दो शातिर चोर। श्रोत-पुलिस
विज्ञापन
आजमगढ़। शहर कोतवाली पुलिस और स्वाॅट टीम ने वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से चोरी की तीन बाइक, दो तमंचे और दो कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी जिले में हुई तीन अलग-अलग बाइक चोरी की घटनाओं में शामिल रहे हैं।
विज्ञापन

एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि वाहन चोर बाग लखरावं पुल से होकर गुजरने वाले हैं। इस पर घेराबंदी कर जांच की गई तो दो युवक मोटरसाइकिल पर आते दिखाई दिए।
पूछताछ में उन्होंने अपना नाम राजन राजभर (21) और सचिन राजभर (20) निवासी कौशिक, थाना कप्तानगंज, बताया। तलाशी लेने पर चोरी की मोटरसाइकिलें और तमंचा-कारतूस बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में कबूल किया कि वे भीड़-भाड़ वाले स्थानों, अस्पतालों और मंदिरों पर खड़ी पुरानी लॉक वाली बाइक चोरी करते थे। हाल ही में उन्होंने सदर अस्पताल से एक और महराजगंज क्षेत्र के भैरव बाबा मंदिर से दो बाइक चोरी की थीं। पहचान छिपाने के लिए वे नंबर प्लेट निकालकर फेंक देते थे। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक दोनों आरोपियों पर पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी यादवेंद्र पांडेय, चौकी प्रभारी बदरका राज नारायण पांडेय, चौकी प्रभारी बलरामपुर अखिलेश नारायण सिंह व अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें