पवई। थाना क्षेत्र के रामापुर स्थित ईंट भट्ठे पर सोमवार की देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब मजदूरी करने वाले एक श्रमिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक रमेश (45) झारखंड के लातेहार जनपद के बाला महुआ का निवासी था। रमेश अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए परिवार सहित पवई के रामापुर स्थित भट्ठे पर मजदूरी करता था। अचानक हुई मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।