वाराणसी। दुल्लहपुर-जखनियां-सदात खंड पर ब्लॉक के चलते ट्रेनों का मार्ग बदलाव, निरस्तीकरण और शार्ट टर्मिनेशन व शार्ट ओरिजिनेशन किया गया है। भटनी से 18 फरवरी व 4 मार्च को चलने वाली 65107 भटनी-वाराणसी सिटी मेमू और वाराणसी सिटी से 18 फरवरी व 04 मार्च को चलने वाली 55138 वाराणसी सिटी-भटनी सवारी ट्रेन निरस्त रहेगी। भटनी से 18 फरवरी व 4 मार्च को चलने वाली 55137 भटनी-वाराणसी सिटी सवारी ट्रेन निरस्त रहेगी।
मऊ-वाराणसी सिटी के बीच निरस्त रहेगी छपरा-वाराणसी सिटी
छपरा से 18 फरवरी व 4 मार्च को चलने वाली छपरा-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस मऊ स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी। यह ट्रेन मऊ स्टेशन-वाराणसी सिटी के बीच निरस्त रहेगी। वाराणसी सिटी से 18 फरवरी व 4 मार्च को चलने वाली वाराणसी सिटी-गोरखपुर कैंट एक्सप्रेस मऊ स्टेशन से चलाई जाएगी। यह ट्रेन वाराणसी सिटी-मऊ स्टेशन के मध्य निरस्त रहेगी।
-
आज महाकुंभ के बीच आवाजाही करेंगी 26 स्पेशल ट्रेनें
वाराणसी। महाकुंभ के लिए पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से रविवार को 26 कुंभ स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। 05109 बनारस-झूंसी मेला स्पेशल बनारस से सुबह 8 बजे, 05105 बनारस-प्रयागराज रामबाग मेला दोपहर 12.30 बजे, 09538 बनारस-राजकोट मेला शाम 7.30 बजे और 05107 बनारस-प्रयागराज रामबाग मेला रात 8.30 बजे चलाई जाएगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 04111, 04112, 04113, 04114, 04120, 05101, 05102 व 05104 रिंग रेल चलाई जा रही हैं। शनिवार की शाम 4 बजे पूर्वोत्तर रेलवे से होकर 21 मेला स्पेशल ट्रेनें चली। 20 नियमित ट्रेन व 4 रिंग रेल व 2 लंबी दूरी के ट्रेन समेत 47 ट्रेनें चलाई गईं। ब्यूरो