फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: तेलंगाना के विधायकों ने इरी का किया दौरा, शोध की जानकारी ली

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान (इरी) चांदपुर में शनिवार को तेलंगाना राज्य के दो विधायकों ने दौरा किया। एक दिन के भ्रमण में विधायकों ने संस्थान में चल रहे धान की प्रजातियों पर चल रहे शोध के बारे जानकारी ली। संस्थान के निदेशक डॉ. सुधांशु सिंह ने बताया कि तेलंगाना के मेडचल विधानसभा क्षेत्र से तेलुगु देशम पार्टी से विधायक मल्ला रेड्डी और मल्काजगिरी विधानसभा क्षेत्र से भारत राष्ट्र समिति पार्टी से विधायक मारी राजशेखर रेड्डी ने संस्थान का दौरा किया। दौरे का उद्देश्य संस्थान की अत्याधुनिक अनुसंधान सुविधाओं और बुनियादी ढांचे को समझना था। कृषि अनुसंधान में इरी के योगदान और नवाचार को बढ़ावा देने में इसकी भूमिका को जानना था। विधायक मल्ला रेड्डी ने अनुसंधान आधारित समाधानों को बढ़ावा देने के लिए संस्थान के प्रयासों की सराहना की और शैक्षिक प्रणाली को उन्नत करने के लिए तकनीकी प्रगति को अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। राजशेखर रेड्डी ने अनुसंधान संस्थानों व शैक्षणिक संगठनों के बीच सहयोग को बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें