फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हफ्ते में पुलिस की दूसरी छापेमारी, रेड लाइट एरिया से दो किशोरियों को कराया मुक्त

Fri, 15 Mar 2019 10:19 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
छापेमारी करने पहुंची पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में शिवदासपुर के रेड लाइट एरिया में क्राइम ब्रांच और पुलिस की संयुक्त टीम ने गुरुवार शाम को छापेमारी करके दो किशोरियों को मुक्त कराया। साथ ही जबरन देह व्यापार कराने के आरोप में पांच महिलाओं और चार पुरुषों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


प्रयागराज की संस्था फ्रीडम फर्म ने एसएसपी आनंद कुलकर्णी को सूचना दी थी कि शिवदासपुर के रेड लाइट एरिया में किशोरियों से जबरन देह व्यापार कराया जा रहा है। इस सूचना पर एसएसपी ने सीओ चेतगंज अंकिता सिंह के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह की रेस्क्यू टीम गठित की।

गुरुवार को शाम के समय क्राइम ब्रांच ने शिवदासपुर के रेड लाइट एरिया में छापेमारी की। इस छापेमारी में रेस्क्यू टीम ने दो किशोरियों को मुक्त कराया। इसके साथ ही उनसे जबरन देह व्यापार कराने के आरोप में पांच महिलाओं और चार पुरुषों को गिरफ्तार किया। सभी नौ आरोपियों से पूछताछ कर उनका नेटवर्क खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन


किशोरियों और युवतियों को मेडिकल जांच के लिए आशा ज्योति केंद्र भेजा गया है। इससे पहले छह मार्च को भी क्राइम ब्रांच की टीम ने शिवदासपुर में छापेमारी कर एक युवती को मुक्त कराया था। रेस्क्यू टीम में एसआई प्रदीप यादव, सुमंत सिंह, पुनदेव सिंह, रामभवन यादव, सुरेंद्र मौर्या, कुलदीप सिंह, चंद्रसेन सिंह, घनश्याम वर्मा, रमेश तिवारी, सुनील राय और मंडुवाडीह थाने के कार्यवाहक प्रभारी राघवेंद्र सिंह आदि शामिल थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें