फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: काशी विश्वनाथ धाम से सेंसर टोटी चोरी मामले में तीन सफाईकर्मी गिरफ्तार, एक फरार

Sat, 28 May 2022 07:02 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर का निर्माण करा रही कंपनी के इंजीनियर ने  मुकदमा दर्ज कराया था कि परिसर से सेंसर टोटी और पेपर होल्डर चोरी हो गया। पुलिस ने शुक्रवार  रात परिसर से तीन सफाई कर्मियों को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में टोटी चोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम से सेंसर टोटी सहित अन्य सामान के चोरी के आरोप में चौक पुलिस ने शुक्रवार रात परिसर से तीन सफाई कर्मियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 50 हजार मूल्य का पांच पेपर होल्डर और पांच सेंसर टोटी बरामद हुई। तीनों आरोपी धाम परिसर में ही सफाई का काम करते थे।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार एक आरोपी की तलाश की जा रही है। चौक इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा के अनुसार गिरफ्तार पड़ाव के सुजाबाद निवासी सोनू, रवि कुमार और डब्लू ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर का निर्माण करा रही पीएसपी कंपनी के सेफ्टी इंजीनियर विपुल कुमार सिंह व सहयोगी गौरव सेंटर ने शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कराया था कि परिसर से सेंसर टोटी और पेपर होल्डर चोरी हो गया।

कॉरिडोर में सफाई करने वाले कर्मचारी पूर्व से ही सामानों की चोरी कर रहे थे। अपने एक साथी के साथ तीनों परिसर से सेंसर टोटी, पेपर होल्डर, यूरिनल बैटरी कवर, वाटर टैप व अन्य कीमती सामान की चोरी की। परिसर से सामान बाहर ले जाते समय आरोपियों को पकड़ा गया, जबकि साथी फरार हो गया। इंस्पेक्टर के अनुसार फरार एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम दबिश दे रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें