श्री काशी विश्वनाथ धाम की सुरक्षा व्यवस्था हाईटेक होगी। बाब धाम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने सीआईएसएफ कमांडेंट के साथ बैठक की।
भव्य, दिव्य, नव्य काशी विश्वनाथ धाम की सुरक्षा व्यवस्था हाईटेक होगी। बाबा धाम के चारों तरफ कड़ी सुरक्षा रहेगी, ताकि परिंदा भी पर नहीं मार सके। शनिवार को धाम की उच्चस्तरीय सुरक्षा को लेकर पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने सीआईएसएफ कमांडेंट सहित सुरक्षा से जुड़े अन्य विशेषज्ञ अधिकारियों संग बैठक की। इसमें एयरपोर्ट सीआईएसएफ कमांडेंट अजय कुमार ने पावर प्रेजेंटेशन के जरिए सुरक्षा घेरा का प्रस्तुतीकरण दिया।
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ धाम की एयरपोर्ट जैसी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंथन किया गया। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि श्रीकाशी विश्वनाथ धाम की नए सिरे से सुरक्षा का खाका खींचा जा रहा है। सीआईएसएफ के विशेषज्ञ दल की ओर से धाम के चारों तरफ कैसी सुरक्षा व्यवस्था होनी चाहिए, उसका प्लान समझाया गया।
जल्द ही हाईटेक सिक्योरिटी लागू की जाएगी
बहुत जल्द ही उस प्लान पर अमल करते हुए धाम में हाईटेक सिक्योरिटी लागू की जाएगी। इसके लिए अनुभवी और तेज पुलिस अधिकारियों, जवानों और सुरक्षा से जुड़े उपकरण, शस्त्र और एचडी सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। बाबतपुर एयरपोर्ट के सीआईएसएफ कमांडेंट अजय कुमार ने सुरक्षा घेरा का पूरा प्लान साझा किया