यूपी के गाजीपुर में गंगा में नहाने के दौरान डूबने से तीन छात्रों की मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गोताखोरों को बुलवाकर छात्रों की तलाश शुरु कराई। तीनों छात्रों के शव बरामद हो गए हैं। पुलिस शवों को कब्जे में लेकर कोतवाली ले आई।
बिहार के राजपुर थाना क्षेत्र के डेहरी गांव निवासी गोपाल कुशवाहा (19) पुत्र रामधनी स्थानीय पीजी कालेज में बीएससी एजी और उसका चचेरा भाई नितीश कुशवाहा (20) पुत्र दिनेश कुशवाहा स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीकाम का छात्र था।
यह दोनों जमानिया कोतवाली क्षेत्र के बेटाबर निवासी इंटर के छात्र गोलू (18) पुत्र बुधिराम कुशवाहा के साथ गोराबाजार मुहल्ला में स्थित एक लॉज में रहकर पढ़ते थे। आज यह तीनों दिन में करीब दो बजे नहाने के लिए गोराबाजार स्थित छोटका महादेवा गंगा घाट पर पहुंचे। इनके साथ कुछ और छात्र भी गए थे।
गोपाल, नितीश और गोलू कपड़ा उतारकर नहाने के लिए गंगा में उतर गए। तीनों को तैरना नहीं आता था। नहाते-नहाते तीनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। इनको डूबता देख किनारे खड़े छात्र शोर मचाने लगे।